फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Two girls killed, corpse hanging from tree

दो लड़कियों का कत्ल, शव पेड़ से लटकाए

Wed, 28 May 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 28 May 2014 05:27 PM IST
विज्ञापन
Two girls killed, corpse hanging from tree

यूपी के बदायूं जिले में एक दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है।

विज्ञापन


दो चचेरी बहनों को कथित रूप से सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या कर दरिंदों ने दोनों लड़कियों की लाश पेड़ से लटका दी है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर पूरे थाने को निलम्बित करने और मुख्यमंत्री को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए रास्ता जाम किया।

एजेंसी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मानसिंह चौहान ने बताया कि उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव में 14 तथा 15 वर्षीय दो लड़कियां कल रात शौच करने के लिए गांव के बाहर गयी थीं।
विज्ञापन

हत्या और गैंगरेप के बाद दो समुदायों में तनाव

Two girls killed, corpse hanging from tree

दोनों चचेरी बहनों के घर न लौटने पर परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की। आज सुबह उनके शव एक बाग में एक पेड़ से लटके मिले।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कटरा चौकी में तैनात सर्वेश यादव समेत चार लोगों पर बलात्कार के बाद हत्या का आरोप लगाया गया है।

घटना के बाद से चारों आरोपी लापता हैं। चौहान ने बताया कि ग्रामीणों ने उसहैत-लिलवां मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया।

उनकी मांग है कि उसहैत थाने के सभी पुलिसकर्मियों को निलम्बित किया जाए और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद मौके पर आएं, तभी शवों को ले जाने दिया जाएगा।

सिपाही समेत चार लोगों पर आरोप

Two girls killed, corpse hanging from tree

परिजनों का आरोप है कि दोनों बच्चियों को सामूहिक बलात्कार के बाद फांसी पर लटका दिया गया।

उनका कहना है कि वे लड़कियों के गुम होने की शिकायत लेकर कटरा चौकी पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया।

काफी देर बाद सिपाही सर्वेश यादव ने बताया कि दोनों लड़कियां बाग में फांसी से लटकी हुई हैं।

चौहान ने बलात्कार की सम्भावना से इनकार नहीं किया लेकिन कहा कि इस बारे में पुख्ता तौर पर कोई बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कही जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed