{"_id":"fb147404aaa3b26e69a3a008a974cdf3","slug":"two-friends-of-husband-raped-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में पति से मिलने गई महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
जेल में पति से मिलने गई महिला से गैंगरेप
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 23 Nov 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को जेल से बाहर निकलवाने का झांसा देकर दो लोगों द्वारा एक महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फरीदाबाद की रहने वाली एक पीड़ित महिला ने थाना भूपानी पुलिस को बताया कि उसके दो लड़के हैं। उसका पति किसी मामले में नीमका जेल में बंद है।
करीब दो माह पहले उसके घर पर उसके पति के दोस्त गुरेदीप सिंह और इस्माइलपुर निवासी जंगीर सिंह आए। उस समय वह नीमका स्थित जेल में बंद अपने पति से मिलने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन
उसी बीच ये दोनों भी बुलेट बाइक पर सवार होकर उससे मिलने के लिए जेल पहुंच गए। जैसे ही मुलाकात खत्म हुई तो इन दोनों ने उसे बहला-फुसलाकर कहा कि वह उसके पति को जेल से बाहर निकलवा देंगे।
विज्ञापन
महिला उनकी बातों में आ गई और उन्हे अपना समझाते हुए उनकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद वह महिला को तिलपत रेंज की तरफ जंगल में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।