फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two drug dealers gets jail in uk

300 किलो ड्रग्स के साथ दो गिरफ्तार, जेल

Fri, 20 Mar 2015 11:18 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
two drug dealers gets jail in uk

इंग्लैंड में दो ऐसे शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे में इतना ड्रग्स था कि उसे देश के हर शख्स को बांटा जा सकता था। 28 टन ड्रग से साथ गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों को जेल की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, स्टीवन मैक्डॉनाल्ड (32) और जॉन राइट (66) दोनों एक ड्रग रैकेट से जुड़े थे, जो नीदरलैंड से भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर आते थे। सात साल में उन्होंने करीब 7.35 अरब रुपए (£80 million) के ड्रग सप्लाई किए।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को बॉर्डर फोर्स के अधिकारियों ने एसेक्स स्थित हार्विच इंटरनेशनल पोर्ट में पकड़ा गया था। उनके पास 300 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी कीमत 9.1 करोड़ रुपए (£1million) आंकी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पकड़े गए थे आरोपी

two drug dealers gets jail in uk

डेली मेल के अनुसार, आरोपियों ने सेरेमिक टाइल्स के बीच में बॉक्स छुपा रखे थे, जिनमें गांजा भरा गया था। उन्होंने टाइल्स हटाकर उनकी जगह गांजा छुपाया। उन्होंने सारा ड्रग एक लॉरी में रखा और उसे लंदन के वेट्सटन में ले गए।

यहां पर मैक्डॉनल्ड ने एक वैन में ड्रग को शिफ्ट किया और इस दौरान राइट ने आसपास नजर रखी। हालांकि दोनों को वेंबले में ड्रग्स की डिलीवरी के वक्त रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके घरों में भी छापा मारा और वहां से काफी अहम सबूत जुटाए।

आरोपियों के घर से मिले दस्तावेजों से पता चला कि उन्होंने कम से कम 20 वार नीदरलैंड से ड्रग्स की तस्करी की और उनसे लंदन समेत कई शहरों में सप्लाई किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

दोनों को मिली ये सजा

two drug dealers gets jail in uk

सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया। राइट को 9 साल और चार माह जेल की सजा हुई जबकि मैक्डॉनल्ड को आठ साल जेल में बिताने होंगे। इसके साथ ही दोनों पर 10 साल के लिए यूके में प्रवेश करने पर भी रोक लगा दी गई है।

मामले से जुड़े डिटेक्टिव ने कहा कि दोनों आरोपी कई साल से ड्रग्स की तस्करी करने वाले रैकेट से जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने करीब 7.35 अरब रुपए से ज्यादा के ड्रग्स की तस्करी की।

नीदरलैंड के क्रिमिनल नेटवर्क में अच्छी पकड़ होने के चलते उनका कारनामा सामने नहीं आया और वे आराम से गैरकानूनी धंधा चलाते रहे। वे हजारों किलो ड्रग नीदरलैंड से लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed