फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two crores loot in a atm cash van in mumbai

साथियों को पिलाई नशीली चाय, लूटे 2 करोड़

Mon, 19 Jan 2015 12:24 PM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:24 PM IST
विज्ञापन
two crores loot in a atm cash van in mumbai

मुंबई में फिल्मी अंदाज में हुई एक घटना में सिक्योरिटी एजेंसी के एक कर्मचारी ने तीन साथियों तो नशीली चाय पिलाकर कैश वैन में रखे 2 करोड़ रुपए लूट लिए। घटना शुक्रवार को विले पार्ले इलाके में हुई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, डेढ़ महीन पहले नौकरी ज्वाइन करने वाले एक कैशियर साद्रे आलम के अलावा एक सिक्योरिटी गार्ड, एक एटीएम लोडर और एक ड्राइवर, कैश वैन के जरिए एटीएम मशीनों में पैसा भरते थे।
विज्ञापन


लूट की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार दोपहर क्रू के सदस्यों नें वैन में कैश रखा और एटीएम में भरने के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशीली चाय पीकर भी बेहोश नहीं हुआ ड्राइवर

two crores loot in a atm cash van in mumbai

टीओआई के अनुसार, लोवर पारेल से निकलने के कुछ ही देर बाद आलम में साथियों से चाय पीने के लिए कहा। एक स्टॉल पर वैन रुकी और उसने चाय का ऑर्डर दिया।

तीनों को चाय देने के बाद उसने पास में ही किसी से पैसे लेने का बहाना किया और वहां से निकल गया। आशंका जताई जा रही है कि उसने मौका देखकर चाय में कुछ मिला दिया और फिर वहां से चला गया।

आलम के लौटते ही ड्राइवर ने वैन स्टार्ट की। इस दौरान गार्ड और दूसरा कर्मचारी बेहोश हो चुके थे, जबकि ड्राइवर को कुछ नहीं हुआ। वैन लेकर वे आगे बढ़े ही थे कि मिलन सबवे फ्लाईओवर के पास मारुति जेन कार में सवार तीन लोगों ने वैन को रोक लिया। उन्होंने ड्राइवर को पीटा। इसके बाद आलम ने कैश बॉक्स में रखा सारा पैसा बैग में रखा और तीनों के साथ कार में बैठकर फरार हो गया।

आरोपी के बारे में पता चली ये बातें

two crores loot in a atm cash van in mumbai

ड्राइवर ने बताया कि उसने जोगेस्वरी इलाके तक कार का पीछा किया लेकिन बाद में वह रास्ता भटक गया और आरोपी भाग निकले। उसने ऑफिस में फोन करके लूट की सूचना दी और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी।

ड्राइवर ने बताया कि लुटेरों ने कार की नंबर प्लेट ढक रखी थी, जितके चलते वह उसका नंबर नहीं देख सका। उसने बताया कि चाय पीने के तुरंत बाद ही उसने चॉकलेट खा ली थी, हो सकता है इसके चलते ड्रग्स का असर उस पर न हुआ हो।

देर शाम ड्राइवर ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, बेहोश हुए दोनों कर्मचारियों को होश आ गया है लेकिन ड्रग्स के असर के चलते वे अभी बात करने में सक्षम नहीं हैं।

पुलिस ने इस मामले में तीनों से थोड़ी बहुत पूछताछ के बाद तथ्य जुटाए हैं और तहकीकात में जुटी है। पता चला है कि आरोपी आलम ने नेपाल की एक महिला से शादी की है और कुर्ला इलाके में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहता था। हालांकि सिक्योरिटी एजेंसी ज्वाइन करन के बाद उसने घर बदल दिया था। पुलिस उसका नया ठिकाना खोजने में जुटी है।

यह भी पढ़ें- महिला ने ड्रग्स देकर सारी रात किया पुरुष का रेप

-सेक्स रैकेट: पुलिस देखकर छत से कूदा जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed