मकान में लगी आग से दो बच्चे जिंदा जले, बवाल
उत्तर प्रदेश में एटा के कछारी रोड पर स्थित मकान पर आग लगने से दो बच्चे जिंदा जल गए।
बताया जा रहा है कि मकान में आग लगते ही लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचित किया लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम काफी देरी से पहुंची और मकान में मौजूद बच्चे जिंदा जल गए।
घटना से लोगों में आक्रोश भड़क गया जिससे उन्होंने जमकर बवाल किया।
हाइवे जाम कर फूंकी पुलिस की गाड़ियां
अग्निशमन विभाग की लापरवाही के विरोध में स्थानीय लोगों ने हाइवे जाम किया।
गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। स्थिति को काबू करने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने पुलिस की गाड़ियां आग के हवाले कर दिया।
लोगों ने दमकल विभाग के वाहनों में भी जमकर तोड़फोड़ की। भीड़ ने पीएसी के जवानों पर पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया।