{"_id":"1034954cf946a4b93108d0aa60b99305","slug":"two-car-drivers-gangraped-woman-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में लग्जरी कार में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
हैदराबाद में लग्जरी कार में युवती से गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 23 Oct 2013 03:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में एक आईटी प्रोफेशनल से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
दो कार चालकों ने 22 साल की युवती को उसके हॉस्टल के बाहर से अगवा करके सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
9 इंसानी 'भेड़ियों' की खौफनाक दास्तां
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब सवा आठ बजे मधापुर से दो कार चालकों ने एक वॉल्वो कार में युवती को अगवा कर लिया। काफी देर तक वे गाडी़ को सड़क पर दौड़ाते रहे। फिर तेलापुर में एक स्कूल के पास सुनसान जगह पर उससे रेप किया।
विज्ञापन
वारदात के बाद उन लोगों ने शनिवार तड़के ढाई बजे पीड़िता को उसके हॉस्टल के बाहर छोड़ दिया। पीड़िता दो महीने पहले ही इस शहर में आई थी।
वारदात के दौरान उसके दोस्तों ने मधापुर थाने को सूचना दी पर चार दिन बाद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर पाई।
साइबराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने बताया कि 30 वर्षीय सतीश और 28 वर्षीय एन वेंकटेश्वरलू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घूमने निकले थे दरिंदे
पूछताछ में पता चला कि 18 अक्टूबर को सतीश अपने मालिक की गाड़ी लेकर वेंकटेश्वरलू के साथ घूमने निकला था। तभी रास्ते में उन लोगों ने पीड़िता को गाड़ी का इंतजार करते हुए देखा।
विज्ञापन
सतीश गाड़ी चला रहा था। उसने पीड़िता के पास गाड़ी रोका और उसे कहीं छोड़ने को बोला। वेंकटेश्वरलू गाड़ी की पिछली सीट पर किसी यात्री जैसा बैठा हुआ था।
युवती ने सतीश से कहा कि उसे विप्रो जंक्शन जाना है। सतीश ने बोला कि 50 रुपए लगेंगे। लेकिन युवती ने 40 रुपए देने को कहा। फिर वे उसे कार में बैठा लिए।