फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two brothers arrested on rape case

नाबालिग बच्ची से दो भाइयों ने किया दुष्कर्म

Fri, 21 Nov 2014 12:26 PM IST
Updated Fri, 21 Nov 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
two brothers arrested on rape case

तमिलनाडु पुलिस ने दो भाइयों को 13 साल की बच्ची से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों में से एक पॉलिटेक्निक का छात्र है जबकि दूसरा भाई एक सरकार स्कूल में पढ़ता है।

विज्ञापन


आरोप है कि दोनों भाइयों ने मासूम बच्ची को घर में अकेली पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता बाहर गए हुए थे।

शाम को जब वे काम से लौटे तो बच्ची ने उन्हें पूरी घटना बताई। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इसमें से बड़ा भाई 18 साल का है जबकि दूसरा अभी 14 साल का है।
विज्ञापन


पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

स्कूल टीचर ने किया 8 छात्राओं का यौन शोषण

two brothers arrested on rape case

वहीं, मुंबई पुलिस ने तमिलनाडु के एक स्कूल टीचर को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोप है कि वह पिछले एक साल से छात्रा को परीक्षा में अच्छे नंबर देने का लालच देकर उसका यौन शोषण कर रहा था।

मिड डे के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मंगलवार रात एयरपोर्ट पुलिस ने सुरेश जेएए स्वामी (30) को गिरफ्तार कर लिया। वह स्कूल में बच्चों को नैतिक शिक्षा पढ़ता है।

हालांकि इस मामले में पहले पीड़ितों के परिजन खामोश थे लेकिन बाद में जब पुलिस ने उन्हें समझाया तो आठ परिजनों ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता की बड़ी बहन घर में उसे यह सिखा रही थी कि क्या सही और क्या गलत होता है। तभी उसने अपनी बहन से बताया कि उसके साथ टीचर ऐसे व्यवहार करता है।

इस मामले की जानकारी जब दूसरे लोगों को हुई तो पता चला कि स्कूल टीचर ने कई लड़कियों के साथ हैवानियत की है। बच्चियों के परिजनों ने स्कूल में इसकी शिकायत की लेकिन प्रिंसिपल ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

बोला आरोपी, सिर्फ पीठ पर रखा हाथ

two brothers arrested on rape case

हालांकि बाद में बच्चियों के परिजनों की शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को के तहत मामला दर्ज कर लिया और जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।

घटना के बारे में आरोपी टीचर ने कहा कि उसने किसी भी छात्रा से छेड़छाड़ नहीं की है। वह क्लास में छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पीठ पर हाथ रख देता था लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत तरीके से पेश कर उसे फंसा दिया।

उसने यह भी कहा कि स्कूल के कुछ छात्रों ने दूसरे टीचरों के साथ मिलकर यह कहना शुरू कर दिया उसने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है जिसके बाद उसे फंसा दिया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मामले को घुमाने की कोशिश की है। उसने अलग-अलग कहानियां सुनाकर पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed