{"_id":"14a1f6197d2f3bb4410fbbd5c0412b4a","slug":"two-brother-gets-life-imprisonment-for-raping-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों के सिर चढ़ा हैवान, छात्रा को बांध किया रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दो भाइयों के सिर चढ़ा हैवान, छात्रा को बांध किया रेप
अमर उजाला, फरीदकोट
Updated Thu, 05 Dec 2013 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की एक जिला अदालत ने एक नाबालिग छात्रा के अपहरण और रेप के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों पर 30-30 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में दोनों आरोपियों की मां को अपहरण व साजिश रचने का दोषी मानते हुए सात वर्ष की सजा दी गई है, जबकि दो अन्य आरोपियों को बरी किया गया है।
अपहरण और रेप का आरोप
फरीदकोट जिले में अपहरण की इस घटना को 14 जुलाई, 2011 को अंजाम दिया गया था। फरीदकोट के एक स्कूल में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा का जगसीर सिंह और उसके भाई बब्बा सिंह ने अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
अपहरण के बाद छात्रा को एक गांव के खेतों में बने कमरे में रखा गया और वहां उसके साथ रेप भी किया गया।
छात्रा की माता की शिकायत पर घटना के दो दिन बाद 16 जुलाई को थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया और अगले ही दिन 17 जुलाई को छात्रा को पक्का गांव से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
क्या मिली सजा?
जिला व सेशन जज अर्चना पुरी की अदालत ने बुधवार को इस मामले में जगसीर सिंह फौजी, उसके भाई बब्बा सिंह और उनकी माता पाल कौर को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
दोनों भाइयों को दुराचार में उम्रकैद व 15-15 हजार रुपए जुर्माना किया गया है, जबकि अपहरण करने व साजिश रचने में दोनों भाइयों व उनकी माता को 7-7 वर्ष व 5-5 वर्ष की सजा और 10-10 व 5-5 हजार रुपए जुर्माने की सजा दी गई है। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।