{"_id":"7f12b74416f57d830bfc8c62f661c0b6","slug":"two-boys-raped-girl-in-chitrkoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी पंडाल से खींचकर किशोरी से बलात्कार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
देवी पंडाल से खींचकर किशोरी से बलात्कार
अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Wed, 09 Oct 2013 11:17 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र में दर्शन करने गई एक किशोरी के साथ दो दरिंदों ने बलात्कार कर चित्रकूट का नाम शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
किशोरी ने घर आकर अपने परिवार के लोगों से ये बात बताई। परिजनों ने हिम्मत जुटाकर थाने में दरिंदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना रविवार देर रात की है।
राजापुर थाने के भदेहदू गांव की एक किशोरी पास के देवी पंडाल में दर्शन के लिए गई थी। आरती होने पर वह भी पीछे खड़ी पूजा कर रही थी।
इसी दौरान वहां पहुंचे जयप्रकाश और ननकू उसे खींचकर एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुराचार किया और उसे छोड़कर भाग गए। वह सदमे में आ गई। किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती परिवार वालों से बताई।
पहले तो पुलिस ने तहरीर लेने में हीलाहवाली की पर बाद में दबाव के बाद रिपोर्ट लिखी गई। एसओ जयनारायण वर्मा ने बताया कि युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ 452 और धारा 376 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।