फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   two arrested for killing farmer who sought flood relief information

किसान ने मुआवजा को लेकर लगाई RTI तो मार डाला

Thu, 22 Oct 2015 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 22 Oct 2015 06:21 PM IST
विज्ञापन
two arrested for killing farmer who sought flood relief information

गुजरात में अहमदाबाद के बांसकांठा में एक किसान की कथितौर से हत्या करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि आरटीआई कार्यकर्ता व 52 वर्षीय किसान रत्नसिंह चौधरी की शनिवार को अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, किसान चौधरी अपने एक मित्र की सहायता के आरटीआई के तहत पूछा था कि जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ित किसानों को जुलाई में कितना मुआवजा दिया गया है?
विज्ञापन


लेकिन इस आरटीआई के जवाब में अधिकारियों से जो सूचना मिली वह किसानों के लिए चौंकाने वाली थी। संबंधित अधिकारियों ने चौधरी को भेजे पत्र में बताया कि बाढ़ पीड़ित प्रत्येक किसान को बाढ़ के लिए 55 हजार से 90 हजार रुपए तक दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक किसान को सिर्फ ढाई हजार मिले

two arrested for killing farmer who sought flood relief information

गांव के किसानों ने आरटीआई का जवाब देखा तो वे अधिकारियों के इस हेराफेरी से चकरा गए। बताया जा रहा है के जिस आरटीआई कार्यकर्ता और किसान की हत्या हुई है उसे मुआवजा के तौर पर सिर्फ ढाई हजार रुपए ही मिले थे।

किसान इससे पंचायत विभाग के अध‌िकारियों से काफी परेशान था। खबर के अनुसार, किसान अपने बेटे के साथ जब अपने खेत की ओर जा रहा था तभी उन पर चार लोगों ने हमला बोल दिया और पत्‍थर से सिर कुचल कर किसान की हत्या कर दी थी।

आरटीआई के जवाब में यह भी बताया गया था कि किस किसान को कितने रुपए दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed