मोबाइल एप के जरिए की दोस्ती..और फिर बलात्कार
ब्रिटेन के वेस्ट सनसेक्स इलाके में 12 वर्षीय किशोरी से एक मोबाइल ऐप के जरिए दोस्ती कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मिरर ऑनलाइन के अनुसार, जिस मोबाइल ऐप के जरिए युवती को हवस का शिकार बनाया गया है उस ऐप के बारे में स्थानीय पुलिस ने कुछ दिन पहले पीड़िता के माता पिता को आगाह भी किया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी पहले किशोरी से इस मोबाइल फोन ऐप के जरिए दोस्ती की और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी उम्र 18 साल बताई जारी है जो ऐप के जरिए पीड़िता के संपर्क में आया था।
पीड़िता के माता पिता ने पुलिस को मामले की शिकायत करते हुए बताया कि आरोपी युवक उनकी बच्ची से पांच जून को पहली बार गोरिंग रेलवे स्टेशन पर मिला था। इस मौके पर आरोपी किशोरी को अपनी सिल्वर रंग की कार में बैठाकर घुमाने ले गया था। उन्होंने बताया कि लड़की को कुछ देर घुमाने के बाद जब उसने उसे कार से उतारा तब उसे किस किया था।
दूसरी बार घुमाने के बहाने जंगल ले गया
पीड़िता के मां-बाप ने बताया कि दूसरी बार सात जून को आरोपी लड़का फिर उनकी बेटी से टेस्को शॉपिंग मॉल के बाहर मिला। इस बाद आरोपी युवक लड़की को पहले की तरह ही अपनी कार से घुमाते हुए उससे बातें करता रहा, लेकिन कुछ देर घूमने के बाद वह उसे एक जंगली इलाके में ले गया और किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
उन्होंने बताया कि उनकी लड़की इस काम का विरोध भी किया था लेकिन वह युवक नहीं माना। पीड़िता के मां-बाप ने यह भी आरोप लगाया है कि स्थानीय पुलिस ने 25 जून तक मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
वहीं मामले पर वेस्ट सनसेक्स पुलिस ने कहा है कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के बारे में लोगों से सूचना देने की अपील की गई है कि जिसे भी इस हुलिया का शख्स दिखे वह पुलिस को फोन कर जानकारी दे।