फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   TV actor Anuj Saxena faces Rs 1.35 crore cheating charge

1.35 करोड़ की धोखाधड़ी में फंसे मशहूर टीवी एक्टर

Thu, 08 Oct 2015 09:05 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 08 Oct 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
TV actor Anuj Saxena faces Rs 1.35 crore cheating charge

मशहूर टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना पर 1.35 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता पर आरोप है कि उनकी कंपनी ने एक बड़ी कंपनी को गलत चेक देकर धोखधड़ी की है।

विज्ञापन


अभिनेता एक दवाई बनाने वाली कंपनी और एक मार्केटिंग कंपनी के मालिक हैं। मिड-डे के अनुसार, अनुज सक्सेना के भाई आलोक सक्सेना धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के सहमामिल है जिन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अब मामले के प्रमुख आरोपी और कंपनी के एमडी अनुज सक्सेना की तलाश कर रही है।

इन टीवी सीरियल्स में एक्टिंग कर चुके हैं अनुज

TV actor Anuj Saxena faces Rs 1.35 crore cheating charge

अभिनेता और उनकी कंपनी की ओर से धोखाधड़ी करने का मामला तब सामने आया जब एक कंपनी के मालिक डॉक्टर अनिल अग्रवाल और अंकोला पेपर मिल ने मटेरियल सप्लाई करने के बाद गलत चेक प्राप्त किया और अनुज सक्सेना के खिलाफ आजाद मैदान शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत दर्द कराने वाली कंपनियों ने अभिनेता और उनकी कंपनी पर मूल राशि देने के साथ 11.5 प्रतिशत की दर से ब्याज की भा मांग की है। पुलिस अब मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है।

गौरतलब है कि अनुज सक्सेना ने सोनी टीवी के सीरियल कुसुम से 2001 में अभ‌िनय की शुरुआत की थी जो बाद में कुमकुम, देख भाई देख और कर्म जैसे 11 सीरियलों में अभिनय कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed