फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   tunda takes money from lashkar-e-toiba

भारत में तबाही के लिए लश्कर से मोटी रकम लेता था टुंडा

Fri, 20 Sep 2013 01:28 PM IST
पुरूषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरूषोत्तम वर्मा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 20 Sep 2013 01:28 PM IST
विज्ञापन
tunda takes money from lashkar-e-toiba

लश्कर के बम गुरू अब्दुल करीम टुंडा भारत में तबाही फैलाने के लिए लश्कर ए तइबा के आकाओं से मोटी रकम वसूलता था।

विज्ञापन


टुंडा ने वर्ष अप्रैल, 1996 में दस खतरनाक आतंकियों को बांग्लादेश के जरिये भारत भिजवाया था। टुंडा के ससुर और इस समय दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में मौजूद मो. जकारिया इन आतंकियों को बांग्लादेश से भारत लेकर आया था।
विज्ञापन


टुंडा ने पाकिस्तान में प्रशिक्षित किए गए छह आतंकियों को भारत में घुसाने के लिए लश्कर के लॉचिंग कमांडर आजम चीमा से पांच लाख रुपये लिए थे। टुंडा व जकारिया से आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ में ये खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, लश्कर ने पाकिस्तान में छह युवकों को भारत में तबाही फैलाने के लिए आतंकी बनने की खतरनाक ट्रेनिंग दी गई थी। आजम चीमा ने इन आतंकियों को भारत भेजने के लिए टुंडा से संपर्क किया था। टुंडा पांच लाख रुपये लेकर इन आतंकियों को बांग्लादेश के जरिये भारत में घुसाने के लिए तैयार हो गया था।


टुंडा इन आतंकियों को लेकर नेपाल के रास्ते ढाका पहुंच गया था। ढाका में वह जटरा बादी में 10-15 दिन रहा। यहां पर टुंडा ने जकारिया को बुलाया और जेहादियों को भारत में घुसाने की बात कही। इसके बाद टुंडा वापस पाकिस्तान चला गया।

इसके अलावा आजम चीमा ने बांग्लादेश में जेहादी चार आतंकियों जुनैद, अबू इबाद, अब्दुल अजीज और एक अन्य का एक और ग्रुप तैयार किया हुआ था। जकारिया सभी को बांग्लादेश से लेकर भारत आ गया था।

आजम चीमा ने इन आतंकियों को भारत में ही विस्फोटक उपलब्ध करवाया था। इन आतंकियों ने वर्ष 1997 में भारत में कई जगह बम धमाके किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed