रांची संपर्क क्रांति में टीटीई ने की छेड़छाड़, हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से रांची जा रही झारखंड संपर्क क्रांति के एसी कोच में एक बालिका से बुधवार की शाम एक टीटीई ने कानपुर के बाद छेड़खानी की।
लखनऊ कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर जीआरपी मुगलसराय ने आरोपी को रात में ट्रेन पहुंचने पर हिरासत में ले लिया। बाद में कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
नई दिल्ली से रांची जा रही डाउन झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के सेकेंड एसी कोच ए-1 में एक बालिका (12) अपने परिवार वालों के साथ रांची जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच एस -1 में ऑन ड्यूटी टीटीई प्रेम कुमार था।
बालिका से छेड़खानी के आरोप में टीटीई बंदी
आरोप है कि ट्रेन के कानपुर से चलने के बाद प्रेम कुमार बालिका के बर्थ के समीप आया और उसके साथ छेड़खानी की। बालिका ने जानकारी परिवार वालों को दी। इस बीच टीटीई निकल गया। परिवार वालों ने पुलिस कंट्रोल रूम लखनऊ को सूचना दी।
ट्रेन साढ़े बारह बजे मुगलसराय रेलवे स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी बालिका के पास गई और उससे टीटीई की पहचान कराकर उसे हिरासत में ले लिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि टीटीई प्रेम कुमार से पूछताछ कर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। हेड क्वार्टर रांची में तैनात टीटीई के बारे में सीआईटी एसएस मुंडा को विभागीय कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।