फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Triple murderer awarded £1,000 in compensation

इंग्लैंड में हत्यारे पर अदालत मेहरबान, दे दिया एक लाख का हर्जाना

Mon, 04 Jan 2016 09:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jan 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
Triple murderer awarded £1,000 in compensation

तस्वीर में कैद ये हत्यारा इंग्लैंड के फ्रैंकलैंड में सलाखों के पीछे सजा काट रहा है। तीन लोगों की हत्या के जुर्म में सलाखों के पीछे कैद इस हत्यारे से अदालत को ऐसी रहमदिली हुई कि एक हजार पाउंड यानी आज के करीब 98 हजार 459 रुपए बतौर हर्जना दे दिए।

विज्ञापन


दरअसल, डेलीमेल की खबर के मुताबिक केवन थकरार नाम के इस दोषी ने शिकायत की थी कि जेल के एक कर्मचारी ने इसके स्टीरियों को नुकसान पहुंचाया और इसकी पसंदीदा सीडियों पर शैंम्पू गिरा दिया।
विज्ञापन


हत्यारे ने मानवाधिकार मामलों के वकील के जरिए मुकदमा दर्ज किया और मिल्टन केयनेस काउंटी कोर्ट को न्याय मंत्रालय से कैदी की संपत्ति के नुकसान की भरपाई करानी पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार नहीं, दूसरी दफा मिला कैदी को हर्जाना

Triple murderer awarded £1,000 in compensation

दरअसल, केवन नाम के इस हत्यारे को एक जेल से दूसरी जेल में शिफ्ट करने के दौरान जेल के गार्ड से इसकी सीडियों पर शैम्पू गिर गया था। जिससे कुछ सीडियां खरीब हो गईं।

मौका देखते ही केवन ने वकील से संपर्क किया और हर्जाने के लिए मुकदमा दर्ज करा दिया।

खास बात ये है कि ये दूसरी दफा है जब केवन कानून के लिए सिरदर्द बना है। इससे पहले साल 2014 में भी निजी संपत्ति के नुकसान के चलते केवन को करीब 800 पाउंड यानी करीब 78 हजार 767 रुपए बतौर हर्जाना दिए गए थे। उस वक्त केवन के नोज हेयर क्लिपर आदि का नुकासान हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed