फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   triple murder in badaun city

तिहरे हत्याकांड से थर्राया बदायूं, रेप की आशंका

Tue, 01 Oct 2013 04:05 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
अमर उजाला, बदायूं Updated Tue, 01 Oct 2013 04:05 PM IST
विज्ञापन
triple murder in badaun city

बदायूं का फकीरी सराय मोहल्ला रविवार रात तिहरे हत्याकांड से थर्रा उठा। हमलावरों ने एक ही परिवार की तीन जिंदगियां तबाह कर दी थीं।

विज्ञापन


खून से सना घर का फर्श दिल दहला देने वाला था। चाचा और उसकी दो भतीजियों की लाशें हत्यारों की बर्बरता की गवाही दे रहे थे।

तिहरे हत्याकांड की सूचना से देखते ही देखते सैकड़ों लोग जमा हो गए। एसएसपी दलवीर सिंह यादव ने स्थिति बिगड़ने के डर से कई थानों की पुलिस और पीएसी बुला ली।

रेप की आशंका
हत्यारों ने मेहनतकश परिवार की लड़की आयशा (21) पुत्री जमील, उसकी बड़ी बहन सायरा (25) पत्नी यूसुफ और उनके चाचा शकील (50) का गला उस वक्त रेता, जब वे गहरी नींद में सो रहे थे। सायरा की डेढ़ वर्षीय पुत्री शिफा को हत्यारों ने बख्श दिया था।
विज्ञापन


शकील के बेटे भूरे ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवतियों रेप की आशंका भी जताई गई है। आईजी बरेली जोन आलोक शर्मा और डीआईजी रेंज आरकेएस राठौर ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के साथ ही मामले की तत्काल जांच का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमील पेशे से राजमिस्त्री हैं। वह अक्सर दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनके चार पुत्र हैं। इनमें साजिद और रिंकू भी उनके साथ दिल्ली में काम करते हैं। पिछले दिनों साजिद के शरीर में कई गांठें निकल आईं। दिल्ली के एक अस्पताल में साजिद का ऑपरेशन हुआ है।

कत्ल में अपनों का हाथ!
जमील, उनकी पत्नी नसीम बानो तथा परिवार के अन्य लोग कई दिन से वहीं थे। इस बीच आयशा घर पर अकेली थी। फालिज के शिकार चाचा शकील भी सुरक्षा के लिहाज से सप्ताह भर से रात के वक्त इनके घर आकर सो जाते थे।

रविवार रात हत्यारों ने आयशा, सायरा और शकील की गला रेतकर हत्या कर दी। सायरा की डेढ़ साल की बेटी शिफा जब तड़के रोती हुई बाहर निकली, तब लोगों को घटना की जानकारी हुई। घटना की वजह को लेकर पुलिस भी उहापोह में है।


पुलिस को आशंका है कि इसमें किसी अपने का हाथ हो सकता है, क्योंकि किसी की भी चीख तक न निकलने से यह संभावना बन रही है कि हत्यारों ने पहले किसी पेय या खाद्य पदार्थ में परिवार वालों को नशीली चीज खिला दी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed