फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   triangle love story

पति नहीं, मुझे प्रेमी के साथ रहना है

Tue, 18 Mar 2014 11:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Tue, 18 Mar 2014 11:17 AM IST
विज्ञापन
triangle love story

यह मामला गोरखपुर के खोराबार की है जहां पर एक विवाहिता ने अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। भरी पंचायत के सामने ही उस महिला ने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की हां कर दी।

विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के अनुसार उस युवती दीपमाला ने छह साल पहले गांव के ही दूसरी बिरादरी के एक युवक संजय से प्रेम-विवाह किया था। उसका पति आटो चलाता है वह जो शाम को बुकिंग में गया था।
विज्ञापन


रात को परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार दीपमाला के कमरे में आवाज की आहट को सुनकर संजय की बहन उसके कमरे में गई तो कमरे में उसने भाभी को उसी गांव के ही उमेश के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। शोर मचाने पर दोनों को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और युवक के मुंह पर कालिख पोत घुमाया

triangle love story

दूसरे दिन जब पति वापस आया तो उसने आरोपी युवक को पकड़कर बंधक बना लिया। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी और युवक के मुंह पर कालिख पोतकर गांव में घुमाया।

इसके बाद पंचायत बुलाई गई तो संजय ने अपनी पत्नी को साथ रखने से इंकार कर दिया। फिर प्रधान ने महिला को प्रेमी के साथ जाने और दो साल के बेटे को पति के सुपुर्द करने का फरमान सुना लिया।

पंचायत के सामने भी उस महिला ने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की हां कर दी। इसके बाद दोनों गांव छोड़कर चले गए।

महिला घर लौटी, प्रेमी पर छेड़खानी का केस

triangle love story

हालांकि, बाद में महिला ने प्रधान के फरमान से इंकार कर पति के घर जाने की बात कही। लेकिन महिला का पति नहीं माना। उसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची।

पुलिस ने सभी पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ की। घर में महिला के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है।

महिला को पति के साथ उसके घर भेज दिया गया है। उसके पति, ससुर को हिदायत दी है कि तालमेल बिठा कर रहें और महिला को किसी तरह की परेशानी न हो। उधर, प्रधान को भी फोन कर पुलिस ने दोबारा शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed