पिता की बीमारी ठीक करने लिए तांत्रिक ने किया बेटी का रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के घाटकोपर इलाके में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक पर आरोप था कि उसने पिड़िता के पिता की बीमारी ठीक करने बहाने उसकी 25 वर्षीय बेटी का बलात्कार कर दिया।
मिड डे के अनुसार, घाटकोपर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी तांत्रिक घाटकोपर इलाके का ही रहने वाला है और उसका पिड़िता के घर पहले से आना जाना था। बताते हैं कि पीड़िता के पिता को काफी दिन से जोड़ों का दर्द था, वही कई डॉक्टरों को अपनी बिमारी का इलाज करा चुका है कि लेकिन उसका दर्द ठीक नहीं हो रहा था। इसके बाद कुछ पड़ोसियों ने तांत्रिक को दिखाने की सलाह दी।
इसके बाद बीमार पिता की बेटी तांत्रिक को बुलाकर पिता का दर्द दूर कराने की सोची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने उसके पिता को छह महीने पहले एक ताबीज बनाकर गले में पहनने के लिए दिया था और तब से वह उनके घर के चक्कर लगाता रहता है। इसके बाद पिछले बुधवार को पीड़िता ने फिर से तांत्रिक को बुलाकर लाई ताकि उसके पिता का दर्द ठीक हो सके।
बेहोश कर तांत्रिक ने उतारे कपड़े, किया रेप
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस बार तांत्रिक उनके घर आया तो बेटी को एक ताबीज देकर बोला कि इस ताबीज को एक खास जगह में खास तरीके से आग में तपाना है इसलिए वह अपने पिता को कुछ देर के लिए घर से बाहर भेज दे।
युवती ने अपने पिता जब घर से बाहर भेज दिया तो उसने युवती को बुलाकर उसके चेहरे पर कोई पाउडर डाल दिया जिससे वह बेहोश हो गई। युवती के बेहोश होने पर तांत्रिक ने उसके कपड़े उतार दिए और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
पुलिस ने बताया कि जब युवती को होश आया तो उसने पाया कि उसके शरीर में कोई भी वस्त्र नहीं है और उसका रेप हो चुका है। इसके युवती सीधे पुलिस के पास पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ बलात्कार करने की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि पीड़िता का बलात्कार हुआ है या बलात्कार की कोशिश हुई है।