फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   To cure father from ill spirits, tantrik rapes daughter

पिता की बीमारी ठीक करने लिए तांत्रिक ने किया बेटी का रेप

Fri, 11 Sep 2015 06:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Sep 2015 06:18 PM IST
To cure father from ill spirits, tantrik rapes daughter

मुंबई के घाटकोपर इलाके में पुलिस ने युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक तांत्रिक को गिरफ्तार किया है। तांत्रिक पर आरोप था कि उसने पिड़िता के पिता की बीमारी ठीक करने बहाने उसकी 25 वर्षीय बेटी का बलात्कार कर दिया।



मिड डे के अनुसार, घाटकोपर थाने के एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि आरोपी तांत्रिक घाटकोपर इलाके का ही रहने वाला है और उसका पिड़िता के घर पहले से आना जाना था। बताते हैं कि पीड़िता के पिता को काफी दिन से जोड़ों का दर्द था, वही कई डॉक्टरों को अपनी बिमारी का इलाज करा चुका है कि लेकिन उसका दर्द ठीक नहीं हो रहा था। इसके बाद कुछ पड़ोसियों ने तांत्रिक को दिखाने की सलाह दी।


इसके बाद बीमार पिता की बेटी तांत्रिक को बुलाकर पिता का दर्द दूर कराने की सोची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने उसके पिता को छह महीने पहले एक ताबीज बनाकर गले में पहनने के लिए दिया था और तब से वह उनके घर के चक्कर लगाता रहता है। इसके बाद पिछले बुधवार को पीड़िता ने फिर से तांत्रिक को बुलाकर लाई ताकि उसके पिता का दर्द ठीक हो सके।

विज्ञापन

बेहोश कर तांत्रिक ने उतारे कपड़े, किया रेप

To cure father from ill spirits, tantrik rapes daughter

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस बार तांत्रिक उनके घर आया तो बेटी को एक ताबीज देकर बोला कि इस ताबीज को एक खास जगह में खास तरीके से आग में तपाना है इसलिए वह अपने पिता को कुछ देर के लिए घर से बाहर भेज दे।

युवती ने अपने पिता जब घर से बाहर भेज दिया तो उसने युवती को बुलाकर उसके चेहरे पर कोई पाउडर डाल दिया जिससे वह बेहोश हो गई। युवती के बेहोश होने पर तांत्रिक ने उसके कपड़े उतार दिए और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।

पुलिस ने बताया कि जब युवती को होश आया तो उसने पाया कि उसके शरीर में कोई भी वस्‍त्र नहीं है और उसका रेप हो चुका है। इसके युवती सीधे पुलिस के पास पहुंची और आरोपी तांत्रिक के खिलाफ बलात्कार करने की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस मामले की जांच भी कर रही है कि पीड़िता का बलात्कार हुआ है या बलात्‍कार की कोशिश हुई है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed