{"_id":"d4f2a9eb6dacdc4121344812f9601b56","slug":"ticket-collector-injured-as-ticketless-man-attacks-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट मांगा तो पड़े जान के लाले","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
टिकट मांगा तो पड़े जान के लाले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में यात्रियों से टिकट मांगना एक टिकट कलेक्टर को महंगा पड़ गया। कुछ यात्रियों ने हमला कर टिकट कलेक्टर को घायल कर दिया।
विज्ञापन
मुंबई के पास ठाणे की इस घटना में पीड़ित टीसी आनंद श्रीवास्तव ने कुछ यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा। इस पर टीसी ने उन्हें जुर्माना भरने के लिए कहा लेकिन आरोपी टीसी की पकड़ से खुद को़ छुड़ाकर फरार हो गए।
इसके बाद टीसी श्रीवास्तव प्लेटफॉर्म नंबर 1-2 के पास खड़े थे तो तभी किसी एक आरोपी ने उन पर पत्थर फेंका। टीसी ने हमलावर को पहचान लिया और उसकी पहचान बेटिकट यात्री के रूप में की, जो कि कुछ देर पहले उसकी पकड़ से छूट कर भाग गया।
विज्ञापन
इसके बाद टीसी को स्टेशन पर ही प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उसके बाद उसके पास के रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहां कि उसके चार टांके आए। सूत्रों ने बताया कि टीसी श्रीवास्तव का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन