फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thug attacked on a youth with a sharp weapon and killed

इलाहाबाद: बीच चौराहे पर युवक को चापड़ से काट डाला

Fri, 06 Nov 2015 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 04:56 PM IST
विज्ञापन
thug attacked on a youth with a sharp weapon and killed

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के स्टेनली रोड पर पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार रात संदीप सोनकर (21) पुत्र रमेश चंद्र सोनकर की चापड़ से काटकर हत्या कर दी गई। बड़े भाई से हुई लूट की खबर मिलने पर वह वहां पहुंचा था।

विज्ञापन


हत्या की खबर पाकर पुलिस और संदीप के घर वाले पहुंचे। कर्नलगंज पुलिस ने मौके से एक बाइक, चप्पल और खून से सना चापड़ बरामद किया है। आसपास और घरवालों से पूछताछ के बाद कैंट पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


ममफोर्डगंज आबकारी दफ्तर के पीछे रहने वाला संदीप सोनकर उर्फ नन्हें सूअर पालन का व्यवसाय करता था। वह तीन भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई अमरदीप गऊघाट पर सब्जी का ठेला लगाता है। रात में वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रात में वह टेंपो से कमला तिराहे के पास उतरा। वह वहां से घर की ओर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

छीने रुपए वापस लेने गया तो काट डाला

thug attacked on a youth with a sharp weapon and killed

आरोप है कि रास्ते में नया पुरवा राजू पासी मिल गया। राजू ने जबरन अमरदीप से नौ सौ रुपये छीन लिए। अमरदीप ने मोबाइल से कॉल कर यह बात छोटे भाई को बताई तो संदीप वहां बाइक से पहुंचा। उसने अमरदीप को घर भेज दिया और राजू को खोजने लगा।

संदीप को राजू कुछ दूर पर म्योराबाद चौराहे के पास मिल गया। रुपये छीनने की बात पर राजू और संदीप के बीच झगड़ा होने लगा। खुन्नस में आपा खोकर राजू ने संदीप की चापड़ काटकर हत्या कर दी। इसके बाद राजू भाग निकला।

हत्या की खबर पाकर संदीप के घरवाले और कई थानों की पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद कैंट पुलिस ने आरोपी राजू के घर दबिश दी लेकिन वह फरार था इललिए वह पकड़ में नहीं आया।

कैंट पुलिस ने संदीप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं संदीप की हत्या से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक संदीप हाल ही में जेल से छूट कर आया था।

वह दिसंबर 2014 में राजू सोनकर हत्याकांड के आरोप में जेल गया था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed