फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three years old girl raped by minors in chhattisgarh

तीन बच्चों ने 3 साल की लड़की से किया रेप

Fri, 20 Sep 2013 11:54 AM IST
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए
आलोक प्रकाश पुतुल/रायपुर से बीबीसी हिन्दी डॉटकॉम के लिए Updated Fri, 20 Sep 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
three years old girl raped by minors in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ पुलिस ने तीन साल की एक बच्ची के साथ कथित बलात्कार के आरोप में तीन बच्चों को गिरफ़्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ़्तार होने वाले दो बच्चों की उम्र 9 साल है, जबकि तीसरा अभियुक्त 12 साल का बताया जा रहा है।

पुलिस का दावा है कि मेडिकल जांच में बच्ची के साथ बलात्कार की पुष्टि के बाद उन लड़कों को गिरफ्तार किया गया।

ये मामला राज्य के बेमेतरा जिले का है। बच्ची को दुर्ग के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छुपाने की कोशिश

बेमेतरा की पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया, ''तीनों गिरफ़्तार बच्चे सामान्य किसान परिवार से हैं और उनकी पीड़िता के परिवार से जान-पहचान रही है।''

कथित बलात्कार की ये घटना देवकर पुलिस चौकी के परपोड़ा गांव की है।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को तीनों बच्चे इस बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ बलात्कार की कोशिश की।

बच्ची के शरीर से रक्तस्राव होता देख तीनों बच्चे भाग गए। रोती हुई बच्ची घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई।

पीड़ित बच्ची की मां ने मामले की सूचना गांव के कोटवार को दी। फिर बच्ची को दुर्ग के ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ज़िले की एसपी पारुल माथुर के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने कथित रेप को छुपाने की कोशिश की।

लेकिन डॉक्टरों ने पुलिस रिपोर्ट के लिए दबाव डाला। उसके बाद ही परिजनों ने दुर्ग के महिला थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed