{"_id":"31f8b0f2d73b631dd742a15a6e363b86","slug":"three-year-old-girl-found-hanging-from-tree-rape-suspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नग्न हालत में पेड़ से लटकी मिली मासूम","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
नग्न हालत में पेड़ से लटकी मिली मासूम
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Feb 2015 09:28 AM IST
विज्ञापन
बिहार के मधुबनी जिले में रविवार को एक तीन साल की मासूम बच्ची का शव एक पेड़ पर लटकते हुए मिला।
विज्ञापन
डॉक्टरों के मुताबिक मासूम के निजी अंगों में कई गंभीर चोटों के निशान थे। स्थानीय पुलिस का दावा है कि पीड़िता को पेड़ पर लटकाए जाने से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया।
गौरतलब है कि पीड़िता अपने पिता के निजी नर्सिंग होम की तरफ गई थी उसी वक्त उसके साथ यह हादसा हो गया। जब पीड़िता उचित समय पर घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में एक 33 वर्षीय पुरुष को गिरफ्तार किया है और मामले में आगे की जांच जारी है।