फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three women raped a man in car

रास्ता पूछने के बहाने तीन महिलाओं ने पुरुष का किया रेप

Fri, 08 May 2015 03:06 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 03:06 PM IST
विज्ञापन
three women raped a man in car

मामला दक्षिण अफ्रीका के क्वाजाखेले टाउनशिप का है यहां गाड़ी में सवार तीन औरतों ने रास्ता पूछने के बहाने एक आदमी को कार में बिठाया और उसका बलात्कार करके गाड़ी से फैंक कर फरार हो गई। खास बात ये रही कि आरोपी महिलाएं रेप के बाद पीड़ित पुरुष के स्पर्म भी बोतल में भरकर ले गई। पीड़ित पुरुष को अस्पताल में भरती कराया गया है और औरतों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक घटना रात 8 बजे के आस पास हुई। 33 वर्षीय पीड़ित पोर्ट एलीजाबेथ इलाके में सड़क पर जा रहा था, तभी एक काली बीएमडब्ल्यू कार उसके पास आ कर रुकी। कार में सवार औरतों ने उससे रास्ता पूछा। वो रास्ता बता ही रहा था कि कार सवार एक महिला ने बंदूक की नोक पर उसे जबरन गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन


विरोध के बावजूद महिलाएं उसे क्वाजाखेले टाउनशिप से 500 किमी आगे ले गई और कार के भीतर ही जबरदस्ती उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद औरतों ने बारी बारी से पीड़ित के साथ बलात्कार किया। पीड़ित ने कहा कि नशीला पदार्थ पिलाए जाने की वजह से वो विरोध करने की हालत में नहीं रहा और औरतों ने उसके स्पर्म तक बोतल में डाल लिए। आगे जाकर महिलाएं उसे सड़क पर फेंक कर फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं ये स्पर्म चुराने वाला गैंग तो नहीं

three women raped a man in car

पीड़ित ने बताया कि जिस तरह महिलाओं ने उसके बलात्कार के बाद उसके स्पर्म को प्लास्टिक बैग में भर कर एक कूल बॉक्स में रखा और उसे फैंक कर चली गई उससे संकेत मिलता है कि ये स्पर्म लूटने वाला महिला गैंग था। ये गैंग दक्षिण अफ्रीका में काफी चर्चित है। पुलिस का भी कहना है कि ये कोई पहला मामला नहीं है जब उन्हें महिलाओं द्वारा पुरुषों का रेप कर, जबरदस्ती कुछ पिला कर स्पर्म लेने की खबर मिली हो।

गौटेंग में भी महिलाएं इसी तरह पुरुषों को जबरन कुछ पिला कर उनका बलात्कार करती हैं और उनके स्पर्म चुरा लेती हैं, लेकिन अभी तक इन मामलों में कोई भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
 
कंस्टेबल मंसेडी मबॉन्बो ने कहा,'' पीड़ित अपने साथ हुए इस दुष्कर्म के दौरान होश में ही था और अब वह काफी सदमे में है।'' पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करने के बाद बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के कहने पर आरोपी महिलाओं के स्केच बनाए जा रहे हैं ताकि उनकी पहचान का अभियान चलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed