फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Three women nabbed for running sex racket involving starlets

वेश्यावृत्ति में फिर पकड़े गए बॉलीवुड आर्टिस्ट

Tue, 16 Sep 2014 06:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, मुंबई Updated Tue, 16 Sep 2014 06:31 PM IST
विज्ञापन
Three women nabbed for running sex racket involving starlets
मायानगरी मुंबई में पुलिस ने फिर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मीरा रोड में चलाए जा रहे इस सेक्स रैकेट में बॉलीवुड के कई जूनियर आर्टिस्ट पकड़े गए है। पुलिस के अनुसार, एक लड़की के लिए ये 20,000 रुपये से 50,000 वसूलते थे।
विज्ञापन


मिड-डे में छपी खबर के अनुसार, इस सेक्स रैकेट में बॉलीवुड की एक अभिनेत्री भी शामिल है। कश्मीरा पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने शनिवार को मीरा रोड में छापेमारी कर वेश्यावृत्ति में संलग्न तीन युवतियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ये तीनों बॉलीवुड की जूनियर आर्टिस्ट है जो कई अन्य जूनियर आर्टिस्टों के साथ इस धंधे को चला रही थीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नई लड़कियों को फिल्म में काम दिलाने के बहाने उन्हें वेश्यावृत्ति में ले जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़कियों को 20,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये में भेजा जाता था। पुलिस ने वहां से आठ अन्य लड़कियों को भी मुक्त कराया है।

नई लड़कियों से कराई जाती थी वेश्यावृत्ति

Three women nabbed for running sex racket involving starlets

पुलिस ने मीरा रोड के लोढ़ा एक्वा टॉवर निवासी रूबीना शेख, भायंदर निवासी याशमीन शेख (33) और नईगांव निवासी प्रज्ञा सेव (33) को गिरफ्तार कर लिया।

कश्मीरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट की पहले रेकी की थी फिर एक नकली पुलिस अधिकारी को नकली ग्राहक बनाकर भेजा।

उस नकली ग्राहक ने शनिवार को रूबीना से संपर्क किया तो वह आठ नई लड़कियों को लेकर मीरा रोड में एक कॉफी की दुकान पर पहुंच गई। उसके बाद पहले से तैयार पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने पकड़ लिया।

मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट

Three women nabbed for running sex racket involving starlets

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी मीरा रोड में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा चुका है। मीरा रोड पर एक मॉल में मसाज पार्लर के आड़ में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। जिसका पुलिस ने भंडाफोड़ कर तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मसाज पार्लर में मसाज के आड़ में देह व्यापार का काम चलता है। जिसके बाद पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर उसकी पुष्टि की और बाद में उस पर छापा मारा।

इस दौरान पार्लर में आपत्तिजनक सामान के साथ तीन लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। वहां काम करने वाली लड़कियों के साथ ही पार्लर के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और पार्लर का मालिक फरार हो गया। मुंबई में सैक्स रैकेट का यह तीसरा मामला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed