फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three two police inspectors suspended for beatin an woman in meerut

100 रुपए के लिए पुलिस ने की महिला की पिटाई

Mon, 08 Jun 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ/कंकरखेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ/कंकरखेड़ा Updated Mon, 08 Jun 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
three two police inspectors suspended for beatin an woman in meerut

मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में महिला से मारपीट और अभद्रता के मामले में शनिवार को एसएसपी ने दो दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही होमगार्ड को बर्खास्त करने की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी।

विज्ञापन


इस मामले में बैंक कैशियर को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एसएसपी ने यह कार्रवाई पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद की।

कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र के जस्सू मोहल्ला निवासी ममता शुक्रवार को खिर्वा रोड स्थित एसबीआई शाखा में पैसे जमा करने गई थी। 100 रुपये कम बताने पर बैंक कैशियर से महिला की कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि कैशियर ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की है।

विज्ञापन

थाने में गिड़गिड़ाती रही महिला

three two police inspectors suspended for beatin an woman in meerut

इस पर कंकरखेड़ा थाने में तैनात महिला दरोगा अमृता यादव, महिला कांस्टेबल मेनका शर्मा और होमगार्ड मनोज कुमार बैंक पहुंचे। पुलिस ने ममता की एक नहीं सुनी। बैंक कैशियर की शिकायत पर महिला पुलिस उसे जीप में डालकर थाने ले गई, जहां उससे जमकर मारपीट की। इस दौरान एसएसआई पवन कुमार ने भी महिला से अभद्रता की।

महिला करीब दो घंटे तक थाने में इंसाफ मांगती रही, लेकिन पुलिस ने एक न सुनी। मामले की जानकारी एसएसपी को दी गई, लेकिन उन्होंने भी कार्रवाई नहीं की।

शनिवार को एसएसपी डीसी दूबे और एसपी सिटी ओमप्रकाश समाधान दिवस पर कंकरखेड़ा थाने पहुंचे। एसएसपी ने महिला से मारपीट और अभद्रता के मामले की जानकारी ली।

100 रुपए के लिए हुई मार पीट दो दरोगा सस्पेंड

three two police inspectors suspended for beatin an woman in meerut

प्रकरण की जांच के बाद एसएसपी ने महिला दरोगा अमृता यादव, एसएसआई पवन कुमार, महिला कांस्टेबल मेनका शर्मा को सस्पेंड कर दिया। वहीं, होमगार्ड मनोज कुमार को थाने से हटाकर उसे बर्खास्त करने की रिपोर्ट होमगार्ड कमांडेंट को भेज दी। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुरेंद्र राणा के खिलाफ भी जांच बैठा दी है। इस प्रकरण की जांच एसपी सिटी ओमप्रकाश को सौंपी गई है।

ममता का आरोप है कि वह 22 सौ रुपये बैंक में जमा करने गई थी। लेकिन, कैशियर 21 सौ रुपये बता रहे थे। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ।


बैंक कर्मचारियों ने मामला सुलझाने के बजाए महिला से मारपीट और अभद्रता करते हुए पुलिस को बुलाया। बाकी कसर पुलिस ने पूरी कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बजाए महिला से ही बर्बरता कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed