फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Three rapists arrested in Bangalore after attacks on girls

प्रेमी के सामने बस ड्राइवर ने किया रेप, खींची अश्लील तस्वीरें

Fri, 14 Nov 2014 11:04 AM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
Three rapists arrested in Bangalore after attacks on girls

बंगलूरु को सुरक्षित शहर बनाने का कर्नाटक सरकार का दावा एक बार फिर फेल होता नजर आ रहा है। हाल में स्कूल में मासूम बच्ची से रेप की घटना को लेकर उठा बवाल अभी थमा भी नहीं कि एक साथ तीन और रेप के मामले सामने आने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पहली वारदात में पीड़िता 17 साल की छात्रा है। जिसके साथ एक बस ड्राइवर ने उसके प्रेमी की आंखों के सामने ही दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ड्राइवर ने उसकी कुछ अर्धनग्न तस्वीरें भी खींच लीं। इन तस्वीरों के जरिए ड्राइवर ने छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे छात्रा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित लड़की ने प्रेमी के साथ शहर के पास मैसूर रोड़ स्थित ओमकारा हिल्स पर पिकनिक मनाने चलने का प्लान बनाया था। पिकनिक के दौरान वे दोनों पहाड़ी के पास टहलने निकले और थोड़ी दूर पर बने एक अनजान घर में घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने ध्यान नहीं दिया कि आरोपी बस ड्राइवर संजीप मूर्थी (28) उनका पीछा कर रहा था। उनके पीछे वह भी घर में घुस गया और उसने पीड़िता के प्रेमी की जमकर पिटाई की।

इंटरनेट पर तस्वीरें डालने की धमकी

Three rapists arrested in Bangalore after attacks on girls

डेली मेल के अनुसार, आरोपी ने चाकू का डर दिखाकर उसके सामने ही लड़की से दुष्कर्म किया। हालांकि इस दौरान लड़की मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन सुनसान जगह होने के कारण वहां कोई नहीं आया। आरोपी ने पीड़ित युवक का मोबाइल छीन कर लड़की की अश्लील तस्वीरें खींच ली और मौके से भाग निकला।

घटना के दो दिन बाद उसने पीड़ित को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया। उसने धमकी देते हुए कहा कि अगर उसे पैसे नहीं मिले तो वह सारी तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। यही नहीं, उसने लड़की से दोबारा संबंध बनाने की भी कोशिश की।

काफी परेशान होकर लड़की ने एक एनजीओ की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर रेप, हत्‍या के प्रयास और फिरौती का मामला दर्ज किया गया ‌है।

चॉकलेट का लालच देकर किया रेप

Three rapists arrested in Bangalore after attacks on girls

दूसरे मामले में एक युवक ने दूसरी कक्षा की एक मासूम छात्रा को चॉकलेट का लालच देकर दुष्कर्म किया। सात साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी का नाम मंजूनाथ (28) बताया जा रहा है जो कि पेशे से एक कारीगर है।

घटना का खुलासा होने के बाद स्‍‌थानीय लोगों ने आरोपी को ढूंढ़ निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले जाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया। रोती हुई बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। आरोपी युवक उनका पड़ोसी है।

घटना वाली रात वह देर से घर लौटा। इसकी भनक लगते ही लोगों ने उसे घेर कर दबोच लिया और पुलिस को जानकारी दी। घटना के बाद से बच्ची काफी डरी-सहमी है।

दोस्त की बेटी से हैवानियत

Three rapists arrested in Bangalore after attacks on girls

तीसरे मामले में एक परिचित व्यक्ति चार साल की बच्ची के यौन शोषण का आरोप लगा है। यूपी के गोरखपुर का रहने वाला आरोपी हरिंदर पेशे से मजदूर है। वह एक साल पहले ही बंगलूरू आया था और अपने दोस्त की मदद से एक फर्म में नौकरी पाई थी।

मंगलवार दोपहर उसने दोस्त की बेटी को टॉफी दिलाने के बहाने घर से दूर ले जाकर छेड़छाड़ और दुष्कर्म का भी प्रयास किया। जब बच्ची ने रोना शुरू कर दिया तो आरोपी उसे वापस घर ले आया।

घर पहुंचकर बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों मामलों की जांच चल रही है। पीड़िताओं का मेडिकल कराया जा रहा है और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

HOD पर यौन शोषण का आरोप

Three rapists arrested in Bangalore after attacks on girls

वहीं, कर्नाटक के नामी विश्वविद्यालय के एक एचओडी पर विभाग की कर्मचारियों के यौन शोषण का आरोप लगा है। बंगलूरु ‌यूनिवर्सिटी में यौन शोषण का बड़ा मामला सामने आने से लोगों में काफी गुस्सा है। यूनिवर्सिटी में कन्नड स्टडीज सेंटर के चार सीनियर फैकल्टी ने विभागध्यक्ष होन्नु सिद्वार्थ पर शोषण का आरोप लगाया है।

मामले में जब विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया तो स्टाफ ने इसकी शिकायत कर्नाटक राज्य महिला आयोग से कर दी। शिकायत मिलने के बाद आयोग ने जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ ने एचओडी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने कई बार बिना वजह उनकी सैलरी भी रोक दी।  मामले में यूनिवर्सिटी के वीसी बी. थिम्बे गोडवा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी थी और उन्होंने यौन शोषण विंग के पास मामले को भेज दिया था।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी एचओडी ने सभी महिलाओं के खिलाफ शिकायत दी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed