फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Three property dealer killed in mathura

तीन प्रॉपर्टी डीलरों की हत्या, शव हाईवे पर फेंके

Wed, 26 Feb 2014 05:33 PM IST
Updated Wed, 26 Feb 2014 05:33 PM IST
विज्ञापन
Three property dealer killed in mathura

अलवर राजस्थान निवासी अरविंद यादव, मुकेश यादव और रामेंद्र यादव मथुरा में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद तीनों के शव हाईवे के किनारे फेंक दिए। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


घटना का पता मंगलवार तड़के उस समय चला, जब दिल्ली हाईवे पर अलवर पुल के पास से विकास कालोनी जाने वाले मार्ग पर कुसुम वाटिका के पास नालियों में खून से लथपथ तीन शव लोगों ने पड़े देखे। तीनों के शरीर पर धारदार चाकू से वार किए गए थे और गोली भी मारी गई थी।
विज्ञापन


बेरहमी से हत्या

Three property dealer killed in mathura

शवों के पास ही दो तमंचे, चाकू, खोखा और खून से सना कार का एक सीट कवर भी पड़ा हुआ था।

दोपहर बाद मृतकों की शिनाख्त रामेंद्र यादव (40 ) पुत्र राम किशन यादव, उनके दोस्त अरविंद यादव (32) और  मुकेश यादव (30 ) निवासी जाट कॉलोनी हनुमान चौराहा भिवानी रोड अलवर के रूप में हुई।

तलाशी में पुलिस को रामेंद्र यादव के पास से मथुरा के दो युवकों के नाम से जारी राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा के प्रवेश पत्र मिले।

आधा दर्जन पुल‌िस टीम गठ‌ित

Three property dealer killed in mathura

पुलिस का कहना है कि तीनों जमीन का कारोबार करने के साथ राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की परीक्षा पास कराकर नौकरी लगवाने का ठेका भी लेते थे। तीनों कार से मथुरा में एक शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे।

उसके बाद घर नहीं पहुंचे। कार भी गायब है।

सूचना पर आईजी आशुतोष पांडेय, डीआईजी विजय सिंह मीणा, एसएसपी अखिलेश मीणा, सीओ मुकुल द्विवेदी व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद अधिकारियों ने घटना के खुलासे के लिए बैठक की और स्वाट व सर्विलांस टीम सहित आधा दर्जन टीमें गठित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed