फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three policemen raped woman

पुलिस के तीन जवानों ने लूटी युवती की अस्मत

Sat, 14 Sep 2013 08:03 AM IST
अमर उजाला, जम्मू
अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 14 Sep 2013 08:03 AM IST
विज्ञापन
three policemen raped woman

जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन जवानों के कारतूत से खाकी दागदार हो गई। आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने रियासी इलाके में एक युवती का पहले अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।

विज्ञापन


पहले तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई लेकिन जब इलाके के लोगों ने घंटों सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया तो पुलिस महकमा हरकत में आया।

मामले में तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे की तलाश जारी है। मामले की जांच एसपी (रियासी) मोहम्मद शरीफ चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता के अनुसार बृहस्पतिवार शाम उनकी 18 वर्षीय बेटी तलवाड़ा स्थित घर पर थी। इसी दौरान उनका एक परिचित आया और युवती को बातचीत के लिए बाहर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर वाहन में दो अन्य व्यक्ति मौजूद थे। तीनों उनकी बेटी को वाहन में बैठाकर कहीं चले गए। इसके बाद उनकी बेटी घर नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद वह माड़ी स्थित एक घर में मिली।

इसके बाद युवती ने परिजनों से आपबीती बताई। मामले में युवती के अभिभावकों ने जब थाने में शिकायत की तो आरोपी पुलिसकर्मी होने के कारण उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।


इससे नाराज स्थानीय लोगों ने पुलिस विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। बाद में आला अफसरों के आश्वासन लोग शांत हुए।

उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी गरीब दास ने बताया कि तीनों आरोपी हेड कांस्टेबल सतवीर सिंह, एएसआई महेश मेहता, फालोअर करनैल सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्जकर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की मेडिकल जांच कराई गई है।

शनिवार को युवती को अदालत में पेश कर धारा 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed