फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three Mumbai men have left home to join ISIS

घर से लापता हुए तीन युवक IS में शामिल, हड़कंप

Mon, 21 Dec 2015 11:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 21 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
three Mumbai men have left home to join ISIS

मुंबई में पिछले दो महीने से अपने घरों से लापता हुए तीन युवकों की आईएस में शामिल होने की खबर सामने आने से घर वाले सकते में हैं। वहीं कथित तौर पर आईएस में शामिल होने वाले लड़कों से संपर्क में रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


मिड-डे के अनुसार, मुंबई से आईएस में में शामिल होने वाले तीन युवकों में मोनिश शेख (26), अयाज सुल्तान (23) और वाजिद शेख (25) हैं।

दो महीने लापता हुए बेटों के बारे में जानकारी जुटा रही महाराष्ट्र की की एटीएस (एंटी टेरर स्क्वॉड) ने बताया है कि उन्हें आशंका है तीनों युवक आईएस में शामिल होने सीरिया जा चुके हैं। हैरानी की बात यह भी है तीनों युवक अपने घर वालों को बताकर ही घर से बाहर निकले थे।

विज्ञापन

घर में क्या बोलकर निकले थे तीनों युवक?

three Mumbai men have left home to join ISIS

रिपोर्ट के अनुसार, अयाज सुल्तान ने 30 अक्टूर को घर में यह बोलकर गया कि वह किसी नौकरी की तलाश में जा रहा है। अयाज ने अपने घर में कहा कि पुणें में एक कुवैत की कंपनी है जो उसे नौकरी दिलाने में मदद करेगी।

वहीं दूसरा युवक मोनिश शेख 16 दिसंबर से लापता है। मोनिश ने घर में यह बोलकर गया था कि वह अपने दोस्त की शादी में जा रहा है और शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर वापस आ जाएगा।

जबकि तीसरा युवक वाजिद शेख 16 दिसंबर को घर से बाहर निकलने पर घरवालों को बोला था कि आधार कार्ड में उसका नाम गलत है ‌तो उसे सही कराने जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मई 2014 मुंबई के कल्याण से ही चार युवक आईएस में शामिल होने के लिए सीरिया चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed