{"_id":"92498e889ee877d6e208f5abe07459d2","slug":"three-men-including-two-police-man-raped-woman-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाकी पर कलंक! दो सिपाहियों समेत तीन ने किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
खाकी पर कलंक! दो सिपाहियों समेत तीन ने किया गैंगरेप
बुलंदशहर/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
जिन लोगों पर आम जनता की सुरक्षा का दारोमदार है, वही उसकी आबरू के दुश्मन बन जाएं, तो फिर क्या किया जाएगा? दो सिपाहियों समेत तीन युवकों ने एक युवती का अपहरण कर उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। मामला बुलंदशहर का है। क्राइम ब्रांच और थाने में तैनात दो सिपाहियों ने एक अन्य साथी के साथ मिलकर तमंचे के बल पर युवती को अगवा किया। तीनों आरोपियों ने युवती को कमरे में बंधक बनाकर रातभर गैंगरेप किया।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता की मेडिकल जांच रविवार कर दी गई, लेकिन अवकाश के चलते पीड़िता का बयान कोर्ट में बयान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
एसएसपी का कहना है कि सोमवार को कोर्ट में बयान के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी, लेकिन सोमवार को भी पीड़िता बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पेट में दर्द है। इसके चलते वह बुलाने के बावजूद थाने नहीं पहुंची।
अपनों पर रहम दिखा रही खाकी
गैंगरेप में नामजद होने के बावजूद पुलिस दोनों पुलिसकर्मियों पर खासी मेहरबानी दिखा रही है। पुलिस ने दोनों पुलिसकर्मियों से रविवार को पूरे मामले में पूछताछ की, लेकिन उन्हें कोतवाली नहीं बुलाया गया।
एक अधिकारी के आवास पर उनसे पूछताछ की गई जबकि तीसरे आरोपी को पुलिस ने वारदात के बाद से कोतवाली में बैठाया हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को यह भी बयान दिए थे कि तीसरे आरोपी प्रवीण ने रेप नहीं किया, केवल उसने पुलिसकर्मियों को फोन कर बुलाया था।