फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three man abducted four sisters and raped two

यूपी: चार बहनों को बंधक बनाया, दो से गैंगरेप

Fri, 20 Mar 2015 11:18 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
three man abducted four sisters and raped two

कानपुर देहात में गजनेर थाने के एक गांव में चार बहनों को बंधक बनाकर तीन दिनों तक घर में दो बहनों से रेप करने का मामला सामने आया है। घटना को घर में घुसकर तीन बदमाशों ने अंजाम दिया।

विज्ञापन


तीन दिनों तक चारों लड़कियों के घर से बाहर न निकलने पर ग्रामीणों को आशंका हुई तो गुरुवार को बाहर से छिपकर देखा। भीतर युवकों के होने का पता चलते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन


लड़कियों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ 376, एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आईं चारों बहनें, जान से मारने की धमकी

three man abducted four sisters and raped two

गांव के अपने घर में चारों बहनें एक साथ रहती हैं। इनमें सबसे बड़ी 20 वर्ष, उससे छोटी 18 और तीसरी व चौथी क्रमश: 14 और सात साल की है। मां का देहांत काफी पहले हो चुका है। पिता कानपुर नगर में रहकर एक फैक्ट्री में काम करते हैं।

बीती 17 मार्च की देर रात तीन युवक लड़कियों के घर में घुस गए। युवकों को देख चारों बहनें दहशत में आ गईं। युवकों ने लड़कियों को घर से बाहर जाने पर जान से मार देने की धमकी दी।

फिर दो बहनों को घर के एक कमरे में बंद कर लिया और दरिंदगी शुरू कर दी। उधर, गांव वालों ने जब कई दिनों से चारों लड़कियों को घर के बाहर नहीं देखा तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई।

गांववालों ने ली टोह, तो समझ आया माजरा

three man abducted four sisters and raped two

कुछ ग्रामीणों ने बाहर से टोह लेनी शुरू की कि माजरा क्या है। अंदर युवकों के होने का पता चलते ही उनका दिमाग चकराया। गांव के तमाम लोग जुट गए। ग्रामीणों ने धावा बोलकर लड़कियों को युवकों के चंगुल से आजाद कराया।

इस बीच मौका पाकर तीनों युवक वहां से भाग निकले। इस बीच जानकारी पाकर लड़कियों का पिता भी कानपुर से घर आ गया। उसने पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दोनों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed