फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three killed in communal clash in mathura

मथुरा: सीएम अखिलेश की सभा के पास तीन की हत्या, बवाल

Thu, 12 Mar 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोवर्धन, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोवर्धन, मथुरा Updated Thu, 12 Mar 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
three killed in communal clash in mathura

रुद्रकुंड में मुख्यमंत्री पत्रकारों से प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार का होने का दावा कर रहे थे, ठीक उसी समय पांच किलोमीटर दूर गांव दौसेरस में पचास हजार के इनामी बदमाश शमीम और उसके विरोधी मिश्रा मेव पक्ष भिड़ गए।

विज्ञापन


एक दशक पहले पंचायत चुनाव को लेकर शुरू हुई रंजिश में आधा घंटे तक ताबड़ तोड़ फायरिंग हुई। फायरिंग में दोनों गुटों के तीन लोगों की मौत हो गई। अब तक इस रंजिश में सात लोगों की मौत हो चुकी हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसी और से शादी करने जा रहा था देवर, भाभी ने की हत्या!
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर करीब 1:20 बजे हुई। मरने वालों में शमीम गैंग का सक्र्तिय सदस्य जैकब पुत्र पहलवान, मिश्रा गुट के मोटा पुत्र हसन व जफर उर्फ जफरू पुत्र कलवा है। मोटा की कमर में 16 कारतूसों से भरी बेल्ट बंधी हुई मिली। जैकब का भी पुलिस में आपराधिक रिकार्ड दर्ज है।

गत वर्ष जनवरी माह में शमीम के भाई तैयब की हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप मिश्रा गुट पर लगा था। उस समय शमीम अलवर जेल में बंद था और भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके बाद वह फरार हो गया। उस पर राजस्थान पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें - HIV पॉजिटिव होने पर पत्नी और बेटियों को जिंदा जलाया


गत जून माह में शमीम गैंग के हमले के बाद मिश्रा व उसके परिवार के लोग गांव छोड़कर चले गए थे। सोमवार को ही ये गांव में आए थे। इसकी भनक लगने पर शमीम गैंग भी बुधवार को गांव में पहुंच गया और दोनों पक्ष भिड़ गए।

घटना के बाद गांव में दो कंपनी पीएसी, आधा दर्जन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, एसपी देहात सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। गैंगवार से गांव में दहशत व्याप्त है।

एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि ‘दोनों ही पक्ष अपराधिक प्रवृति के हैं। पुरानी रंजिश को लेकर पहले से ही तनाव था। दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी, व पुलिस फोर्स तैनात किया गया है’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed