फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Three from family held for running prostitution racket in navi mumbai

मां ,बहन के साथ मिलकर चलाता था सेक्स रैकेट

Wed, 19 Aug 2015 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 19 Aug 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
Three from family held for running prostitution racket in navi mumbai

नवी मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप गिरफ्तार किया गया है। 22 साल के आरोपी शिवान कलावत पर आरोप हैं वह अपनी मां और बहन के साथ मिल कर वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहा था।

विज्ञापन


वाशी थाने की पुलिस ने तीनों को कई लड़कियों को वेश्यावृत्ति करने पर मजबूर करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उन्होंने एक किशोरी समेत चार लड़कियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है। बताया जा रहा है कि ये चारो लड़कियां जुईनगर में एक कमरे में बंद थीं।
विज्ञापन


मिड डे के अनुसार, मुख्य आरोपी शिवान लड़कियों को बहला कर शहर दिखाने के बहाने नवी मुंबई लाता था और फिर वहां अपनी बहन, मां और अन्य आरोपियों की मदद से ग्राहकों को बेच देता था। पुलिस ने बताया है कि इस काम में शिवान का सहयोग करने वाले अन्य आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड बनाने का झांसा दे फंसाता था लड़कियों को

Three from family held for running prostitution racket in navi mumbai

मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया है कि शिवान अपनी सुंदरता से युवतियों को झांसे में लेता था और उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बनाने का लालच दे उन्हें फंसाता था। इसके वह शहर और दूसरे राज्यों की लड़कियों को भी निशाना बनाता था।

उसके झांसे में जो लड़कियां आती थीं उन्हें वह एक सप्ताह के लिए अपने साथ शहर घुमाने का वादा कर उन्हें ले आता था और फिर उनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराता था। इसके बाद वह कोठे में लेजाकर लड़कियों को प्रताड़ित करता और जबरन उनसे वेश्यावृत्ति कराता था।

जो लड़कियां ऐसा करने से मना करतीं उनसे वह बुरी तरह से मार पीट करता यहां तक कि वह खुद ही उनका बलात्कार करता था। लेकिन मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी श‌िवान कुछ लड़कियों को कोठे में बंद कर नहाने चला गया। इसी मौका पाकर एक लड़की वहां से भाग निकली और घटना के बारे में एक ऑटो ड्राइवर को बताया जिसने उसे निकट के पुलिस स्टेशन पहुंचाया। और इसी लड़की के जरिए पुलिस ने फिर सेक्स रैकेट का फंडा फोड़ कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed