{"_id":"ebe8bb4a1ffbcaf62f1e20ae25abf7e7","slug":"three-found-including-woman-sentenced-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत तीन को सजा-ए-मौत","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
युवती समेत तीन को सजा-ए-मौत
जयप्रकाश पाराशर/अमर उजाला, भोपाल
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
इंदौर की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में दो साल पहले हुई तीन महिलाओं की हत्या के सिलसिले में इंदौर जिला अदालत ने तीन लोगों को फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
सजा पाने वाले अपराधियों में एक युवती भी है। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र श्रीनगर में 19 जून, 2011 को श्रीनगर कॉलोनी में लूट के इरादे से नृशंस हत्याकांड हुआ जिसमें देशपांडे परिवार की तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
इंदौर शहर को हिलाकर रख देने वाले इस हत्याकांड में उज्जैन में बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी निरंजय देशपांडे की पत्नी मेघा, उनकी बेटी अश्लेषा और उनकी सास गिरिजा फड़के की नेहा वर्मा नाम की युवती ने अपने दो साथियों मनोज और राहुल के साथ मिलकर लूट की नीयत से गोली मारकर और चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
हत्या के बाद वहां से लगभग डेढ़ लाख रुपये का माल और दो मोबाइल लूट लिए थे। देशपांडे परिवार यहां एक महीने पहले ही किराए पर रहने आया था।