फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   three arrested for uploading pirated movies online in hyderabad

इंटरनेट से 'फिल्म' डाउनलोड करने वालों के लिए बुरी खबर, तीन फंसे

Tue, 13 Oct 2015 03:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 13 Oct 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
three arrested for uploading pirated movies online in hyderabad

इंटरनेट से पायरेटेड फिल्म डाउनलोड करने वालों और इंटरनेट पर पायरेटेड फिल्म अपलोड करने वालों के लिए बुरी खबर है। हैदराबाद पुलिस ने नेट पर पायरेटेड फिल्म अपलोड करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


हैदराबाद की साइबर क्राइम ब्रांच ने टॉलीवुड की तीन लेटेस्ट फिल्मों रुद्रमादेवी, बाहुबली और बलेबले मगाडिवाई को तीन लोगों द्वारा अपनी वेबसाइटों पर अपलोड कर पायरेसी का धंधा करने का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, हैदराबाद साइबर सेल को फिल्म रुद्रमादेवी के निर्देशक ने शिकायत दी थी कि बड़ी तादाद में उनकी फिल्म की पायरेसी की जा रही है जिसके उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस वेबसाइट पर नहीं मिलेगी पायरेटेट फिल्म

three arrested for uploading pirated movies online in hyderabad

पुलिस अध‌िकारी गुनाशेखर ने बताया कि फिल्म की पायरेटेड कॉपी पहली बार मूवीरुल्ज डॉट टू पर अपलोड की गई थी। लेकिन इसके बाद कुछ ही घंटों में फिल्म रुद्रमादेवी सैकड़ो वेबसाइटों पर पहुंच गई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ आईएक्ट 2008 और कॉपी राइट एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि फिल्म रुद्रमादेवी हाल में 9 अक्टूबर को रिलीज हुई ‌थी जिससे वेबसाइटों में इसकी कॉपी मिलने से फिल्म निर्माता को काफी नुकसान हो रहा था।

पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता चला कि कुछ वेबसाइटो में पायरेटेड फिल्मों करीब 1200 लिंक मौजूद हैं। पकड़े गए आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र बताए जा रहे हैं और तीनों आरोपी पायरेटेड फिल्मों की दर्जनों वेबसाइटें चला रहे थे।

बीटेक और एमबीए के छात्र हैं फिल्म अपलोड करने वाले

three arrested for uploading pirated movies online in hyderabad

पुलिस के मुताबिक, बीटेक फाइनल ईयर का छात्र पवन कंबले ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। कंबले पायरेटिंग की 12 वेबसाइटें चलाता था।

अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने मामले पर कहा है कि कंबले की एक साइट श्रीलंका के पता पर रजिस्टर्ड है जिसमें पहली बार रुद्रमादेवी फिल्म अपलोड की गई थी।

वहीं मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी तनवीर अहमद को भी गिरफ्तार किया है। तनवीर ने एमबीए किया और वह तीन पायरेसी से जुड़ी तीन वेबसाइटें चला रहा है। तनवीर पायरेसी का काम अपने एक मुंबई के दोस्त जॉनी फ्रांसिस के सा‌थ मिलकर कर रहा है। तनवीर अपनी वेबसाइटों में अब दो हजार से ज्यादा फिल्में अपलोड कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed