10 साल में 57 हत्याएं, ये है देश का दूसरा खूंखार सीरियल किलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पुलिस की गिरफ्त में आए बरेली के एक सलमान खान नाम के अपराधी ने कुछ दिन पहले ही पुलिस को बताया था कि जब तक किसी डकैती में किसी का कत्ल न किया जाए तब तक वह डकैती अधूरी मानी जाती है। लेकिन अब उसने अपने अपराधों से जिस तरह से पर्दा उठा रहा है उससे चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, पुलिस की गिरफ्त में आए सलमान खान ने पूछताछ में बताया कि कि जब वह महज 16 साल का था तभी पहली हत्या कर चुका था। इसके बाद अगले 10 सालों में वह एक बड़े डकैत के रूप में पुलिस के सामने आया।
अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद सलमान खान रुहेलखंड इलाके में मौजूद चाइमार गैंग का नेता भी बन गया जिसने अब तक इलाके में 57 लोगों की हत्या कर चुका है।
देश का दूसरा बड़ा सीरियल किलर बना सलमान
16 साल की उम्र में पहली हत्या करने के बाद 26 की उम्र में पहुंचते-पहुंचते सलमान खान 57 लोगों की हत्या कर चुका है। पुलिस ने आरोपी सलमान को हाल में हुई एक डकैती के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि इन सनसनीखेज खुलासों के बाद देश के सीरियल किलर बेहराम सिंह के बाद सबसे खूंखार सीरियल किलर माना जा रहा है। 19 शताब्दी में अपराधी बेहराम सिंह ने 150 लोगों की हत्या कर चुका था।
बरेली के सीओ असित श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि आरोपी सलमान ने बरेली जिला के अलावा बदाऊं, पीलीभीति, कन्नौज, शाहजहांपुर, कानपुर और हरदाई जैसे जिलों में कई लूट, डकैती और हत्याएं कर चुका है।