फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thirty young men sexually assaulted by rapist at his home

वहशी दरिंदा, शराब पिलाकर 30 मर्दों से किया रेप

Tue, 31 Mar 2015 12:01 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:01 PM IST
विज्ञापन
thirty young men sexually assaulted by rapist at his home

बार में लोगों के लिए बीयर खरीदने वाले शख्स ने करीब 30 लोगों को अपने घर ले जाकर उनका यौन उत्पीड़न किया। इस आरोपी शख्स को कुछ साल पहले यह बुरी लत लगी और इसमें फंसता गया।

विज्ञापन


40 वर्षीय आरोपी जॉय पॉएंडेक्सटर गैथर्सबर्ग का रहने वाला है। वह लोगों को शराब पिलाकर नशे में धुत कर देता था और फिर घर ले जाकर उनके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता था। वह नशे की हालत में उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचता था।
विज्ञापन


आरोपी को इस साल की शुरुआत में पांच लोगों के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया। वारदात सामने आने के बाद पुलिस को लगा था कि उसने कुछ लोगों के साथ ऐसा किया होगा लेकिन जांच में जो खुलासा हुआ, वह होश उड़ा देने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब पिलाकर बनाए अप्राकृतिक संबंध

thirty young men sexually assaulted by rapist at his home

डेली मेल के मुताबिक, आरोपी ने 10 साल में करीब 30 लोगों को अपनी हवस का शिकार बनाया। ये सभी युवा थे। वह पीड़ितों को घर ले गया और जिस भी तरीके से उनके साथ दरिंदगी कर सकता था, उसने किया। उसके वकील को कोर्ट ने नए सबूत पेश करने का मौका दिया है।

पहली बार 2013 में उसके खिलाफ मामला सामने आया था, जब एक छात्र ने उस पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। उसने बताया था कि बार में शराब पीने के गेम के दौरान उसकी मुलाकाक जॉय से हुई थी और उसने मौका पाकर उसके साथ जबरदस्ती की।

छात्र ने बताया कि उसे कुछ भी याद नहीं रहा। वह अगले दिन जागा तो वह आरोपी के घर में था। वह सीधे पुलिस के पास गया और उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसे फोन करके सारा हाल जानना चाहा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। हालांकि जब वह छात्र से मिला तो उसने कहा कि उन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने हैं और उसमें उसकी भी मर्जी थी। लेकिन छात्र ने इससे सीधे तौर पर इंकार किया।

मोबाइल में मिले सेक्स वीडियो और तस्वीरें

thirty young men sexually assaulted by rapist at his home

छात्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके लिए ड्रिंक खरीदी, उसे आइस-टी पिलाई। पब से मिली सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि पीड़ित छात्र नशे में इस कदर धुत था कि वह खड़ा भी नहीं हो सकता था। जॉय उसे अपने साथ बाहर लेकर गया।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के घर से एक वीडियो मिला जिसमें दोनों बाथरूम में साथ थे। यह वीडियो कोर्ट में भी पेश किया गया। कोर्ट ने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी ने लड़के के साथ जबरदस्ती की है।

छात्र के मामला की सुनवाई चल ही रही थी कि पुलिस को आरोपी के मोबाइल से बड़ी संख्या में अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले। इनमें से पुलिस ने 12 अन्य पीड़ितों की पहचान भी कर ली। उसने कुछ तस्वीरें अपनी हार्ड ड्राइव में भी रखी थीं।

200 साल जेल की सजा देने की मांग!

thirty young men sexually assaulted by rapist at his home

पुलिस ने लास वेगस, अटलांटिक सिटी, साल्ट लेक सिटी और वर्जीनिया बीच में भी छानबीन की, जहां आरोपी ने बीयर पॉन्ग पार्टी अटेंड की थी। छात्र का केस चर्चित होने के बाद तीन अन्य लोग सामने आए और कहा कि उनके साथ भी आरोपी ने जबरदस्ती की है।

अधिकारियों ने बताया कि तीनों को शराब पिलाई गई थी और शायद ड्रग्स भी दिए गए थे। जनवरी में जॉय के खिलाफ पांचवें शख्स के यौन उत्पीड़न का मामला साबित हुआ।

उसकी करतूत के बारे में सुनकर कोर्ट भी हैरान थी कि कोई शख्स ऐसी घिनौनी हरकत कैसे कर सकता है। फिलहाल पीड़ितों के वकीलों ने आरोपी को 200 साल की सजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस अन्य पीड़ितों से भी सामने आने की अपील कर रही है, ताकि उन्हें भी इंसाफ मिल सके और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed