फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Thieves started dancing after loot in a home

लूट के बाद डकैतों ने किया 'तमंचे पे डिस्को'

Sat, 10 Jan 2015 06:59 PM IST
Updated Sat, 10 Jan 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Thieves started dancing after loot in a home

बागपत के बिलोचपुरा गांव में किसान प्रहलाद सिंह के घर डाका डालने के बाद डकैतों ने बाकायदा नाचकर जश्न मनाया। तीन बदमाशों ने अपने मोबाइल फोन पर गाना लगाया और इसे सिर पर रख लिया।

विज्ञापन


इसके बाद प्रहलाद सिंह के घर में ही सबके सामने डांस किया। दो बदमाश तमंचे लेकर खड़े रहे, बाकी ठुमके लगाते रहे। जैसे ही तमंचे पर डिस्को गाना चला, वैसे ही हाथ में तमंचे लिए खड़े बदमाश भी डांस करने लगे। उन्हें इसका तो कोई डर ही नहीं था कि पुलिस आ सकती है।
विज्ञापन


बदमाशों ने खुद को राहुल खट्टा गैंग का बताया। हो सकता है कि वे खट्टा गैंग की ही हों। लेकिन फिलहाल पुलिस यह मान रही है कि उन्होंने खुद को खट्टा गैंग का इस लिए बताया, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की गलती या मिलीभगत?

Thieves started dancing after loot in a home

पुलिस सूत्रों ने कहा उन्होंने डांस भी शायद इसलिए ही किया, ताकि सब उन्हें खट्टा गैंग का ही समझे। पिछले दिनों यह खबर चर्चा में रही थी कि राहुल खट्टा अपने गांव खट्टा प्रहलादपुर में डीजे पर डांस करके चला गया।

बहरहाल प्लान जो भी डकैतों के इस अंदाज ने गांव वालों का खौफ बढ़ा दिया। लोग कह रहे हैं कि इतना दुस्साहस बदमाश तभी कर सकता है जब उसमें पुलिस का कोई डर न रहा हो।

उधर, पुलिस भी अपनी गलती महसूस कर रही थी। रात तीन बजे सूचना मिलने के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आने का क्या मतलब हो सकता है। यह सवाल गांव वालों की आंखों में ही नहीं था, चर्चा भी इसी की हो रही थी।

'तू पुलिस की टेंशन न ले, बस डांस कर'

Thieves started dancing after loot in a home

एक चश्मदीद ने बताया डांस के दौरान एक बदमाश बोला, देर मत करो, कहीं पुलिस न आ जाए, तो दूसरे ने उसे डांटते हुए कहा, डिस्टर्ब मत कर, डांस का मजा ले, पुलिस की टेंशन न कर, कोई नहीं आने वाला।

पुलिस जब सुबह 8.30 बजे गांव में पहुंची, तो गांव वाले पुलिसवालों को घूर घूरकर देखने लगे। रात भर उन्हें बुला रहे थे, लेकिन अब गुस्सा आ रहा था क्योंकि डकैत बहुत दूर जा चुके थे।

गांव वालों ने बताया कि बिलोचपुरा में पहले भी चोरी हो चुकी है। तब बहुत हंगामा हुआ था, तो गांव में सिपाही लगाए थे रात की गश्त के लिए, लेकिन सिपाही जब भी आते हैं, पूरे रात मंदिर में सोते रहते हैं, गश्त तो एक दिन भी नहीं की।

हालांकि सीओ एनपी सिंह ने कहा गांव में पिकेट पुलिस सूचना के दस मिनट बाद ही पहुंच गई थी। थाना की पुलिस को जाने में थोड़ी सी देर जरूर हुई है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी गंभीरता से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed