चोर को सरेआम दी ऐसी सजा, सुन कर कांप जाएगी रूह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेराह एक व्यक्ति को लूटने की कोशिश करने वाले चोर को लोगों ने ऐसी सजा दी कि अब शायद ही वह कभी ऐसा करने की सोचे।
दरअसल, एक वरिष्ठ नागरिक को चाकू दिखाकर रहे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया और कड़ी धूप में उसके कपड़े फाड़कर उसे बिजली के खंभे से बांध दिया। उसके बाद शरीर पर चारों तरफ से टेप चिपका दिया। इसके बाद उन्होंने उसकी कई तस्वीरें खींच लीं।
मामला चिली की राजधानी सैंटियागो का है। चोर को यह सजा देने के बाद लोग पुलिस के आने से पहले ही वहां से चलते बने। बीच राह एक व्यक्ति को पुलिस ने इस हालत में देखा तो हैरान रह गई। पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो वह गिड़गिड़ाने लगा और उसने पुलिसकर्मियों से उसे बंधन से मुक्त करने की अपील की।
हालांकि उसने पुलिसकर्मियों को यह नहीं बताया कि वह इस हालत में कैसे पहुंचा।
पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया
मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि लूट की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़कर सिर्फ खंभे से बांध दिया था। किसी ने उसे पीटा नहीं। कुछ लोगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए थे।
वहीं, दूसरे व्यक्ति डेची युका ने कहा कि वह उन तमाम चोरों के साथ ऐसा ही बर्ताव करना चाहते हैं जो लोगों को हथियार दिखाकर लूट लेते हैं। उन्होंने बताया कि घटना वाली सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें भी चाकू दिखाकर लूटने की कोशिश की थी।
आरोपी को पुलिस ने खंभे से मुक्त किया और अपने साथ थाने ले गई। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया क्योंकि किसी ने भी उसके खिलाफ शिकायत नहीं दर्ज कराई थी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह तक इस मामले में कुछ नहीं कर सकते जब तक कि किसी एक पक्ष से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई जाती। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगा है वह भी लोगों के खिलाफ अगर केस दर्ज कराता है तो मामले की छानबीन की जाएगी।