फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thief stole brains from medical museum and sold them on eBay

दिमाग चुराकर ऑनलाइन बेचा, तीन साल की हुई जेल

Fri, 27 Nov 2015 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 27 Nov 2015 02:01 PM IST
विज्ञापन
thief stole brains from medical museum and sold them on eBay

ऑन लाइन बाजार का इस्तेमाल आमतौर पर लोग घरेलू जरूरतों की चीजें खरीदने और बेचने के लिए करते हैं लेकिन कुछ शातिर लोग इस चोरी का सामान बेचने का इस्तेमाल करने लगे हैं।

विज्ञापन


23 वर्षीय शख्स को एक अस्पताल के म्यूजियम से जार में रखे दिमाग चुराने का दोषी पाया गया है। शख्स ने इन दिमागों को ई-बे पर बेच दिया था।

माममा अमेरिकी राज्या इंडियाना का है। द गार्जियन के अनुसार अस्पताल से दिमाग चुराकर बेचने वाला शख्स एक पुलिस कर्मचारी था।

दिमाग के अलावा कई मानव अंग चुराए

thief stole brains from medical museum and sold them on eBay

इंडियाना पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी डेविड चार्ल्स ने कई बार अस्पताल से के म्यूजियम से चोरी की और वहां पर जार में सुरक्षित किए गए दिमागों के अलावा कई अन्य मानव अंगों को ले गया था।

चोरी करने के बाद इन सामानों को शख्स ऑनलाइन शॉपिंग साइट ई-बे पर बेच देता था। अदालत ने आरोपी को तीन साल के लिए जेल की सजा दी है।

जिस अस्पताल से दिमाग चोरी किया गए उसकी स्‍थापना 1948 में हुई थी लेकिन बाद में इसे चीरघर के तौर पर इस्तेमाल किया जाने लगा और इसमें मानव अंगों का एक सं‌ग्रहालय बना दिया गया था।

आरोपी शख्स को चोरी में तब पकड़ा गया जब संग्रहालय में खून से सना एक कागज मिला। इस कागज में आरोपी में फिंगर प्रिंट मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed