आईपैड चुराने से रोका तो चोर ने आंखें निकाल दीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामला ब्रिटेन का है जहां 43 वर्षीय रिचर्ड हार्पर ने ट्रेन में सफर कर रहे 52 साल के एक आदमी का आईपैड चुरा लिया और जब पीड़ित ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने ऐसा हमला किया कि उसकी आंख की पुतली बाहर आ गई और पीड़ित अंधा हो गया।
मिरर के मुताबिक पीड़ित ट्रेन में सफर कर रहा था, इस दौरान उसे झपकी आ गई। जब हर्डफोर्डशायर के वेलविन गार्डन सिटी स्टेशन पर उसकी आंख खुली और उसने आईपैड और लैपटॉप से भरा अपना बैग गायब पाया। दूसरे यात्रियों ने हार्पर की तरफ इशारा किया जो बैग लेकर प्लेटफॉर्म पर उतर रहा था।
पीड़ित ने ट्रेन से उतर कर उसका पीछा किया और उसे रोकना चाहा लेकिन तभी चोर ने उस पर ऐसा घातक हमला किया कि उसकी आंख की थैली फ्रैक्चर हो गई। चोर ने पीड़ित की पलक भी फाड़ दी, उसके सिर और शरीर पर भी काफी चोटें आईं। हार्पर ने पीड़ित पर इतनी जोर से हमला किया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसकी आंख की पुतली बाहर निकली हुई थी।
अंधा करने पर 6 साल की कैद
ब्रिटिश यातायात पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि डॉक्टरों का कहना है कि उन्होंने पीड़ित की आंख तो बदल दी है लेकिन वह कुछ समय के लिए अंधा हो गया है। हार्पर को सेंट एलबन्स क्राउन कोर्ट में गंभीर शारीरिक हानि कानून के तहत छ: साल चार महीने और चोरी के जुर्म में एक साल की सजा सुनाई गई।
उसके सह अपराधी, 41 वर्षीय रॉबर्ट ऑसबर्न को भी पिछले साल चोरी के जुर्म में 12 हफ्तों की जेल हुई थी। इंस्पेक्टर क्रिस नीसन ने कहा,'' यह एक भीषण हमला था जिसके कारण पीड़ित को काफी गंभीर चोटें लगी हैं।
उसने इस पूरे मामले के दौरान बहुत बहादुरी दिखाई और मैं आशा करता हूं कि आज जो सजा सुनाई गई है उससे उसको थोड़ी राहत मिलेगी। मैं जनता को यह भी भरोसा दिलाता हूं कि ऐसे खतरनाक हादसे रेल नेटवर्क पर कभी-कभी ही होते हैं।''