फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thief fallen in pit, police helped him out

बदकिस्मती: गड्ढे में गिरा चोर और तभी...

Fri, 22 Nov 2013 01:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Nov 2013 01:50 PM IST
विज्ञापन
thief fallen in pit, police helped him out

सोलह साल के एक चोर की किस्मत खराब थी। चोरी करने तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन जब वक्त आया सामान लेकर रफूचक्कर होने का, तो भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।

विज्ञापन


यह घटना दिल्ली की है और चोर रात दो बजे मेडिकल स्टोर में हाथ साफ करने के इरादे से दाखिल हुआ था। लेकिन दिल्ली में यह चोर मेडिकल स्टोर से गायब नहीं हो सका।
विज्ञापन


वह भाग रहा था, लेकिन गड्ढे में गिर गया। फंसने के बाद मदद के लिए चिल्लाता रहा। अंत में उसकी मदद उसने की, जिससे उसे सबसे ज्यादा डर था। पुलिस ने आकर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में एक मेडिकल स्टोर का ताला तोड़कर वह दाखिल हो गया था। लेकिन तभी वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। और उसे भागना पड़ा।


लेकिन भागते वक्त चोर एक दुकान की बेसमेंट के गड्ढे में गिर गया। मेडिकल स्टोर के मालिक रमन गोयल ने बताया, "मुझे गार्ड ने तड़के फोन कर बताया कि एक चोर शटर खोलकर दाखिल हुआ है और उसने स्टोर का ग्लास तोड़ दिया है। मैंने उसे आसपास के लोग इकट्ठा करने के लिए कहा।"

जब तक गोयल दुकान पहुंचते, गार्ड ने शटर डालकर चोर को घेर लिया और भीड़ बुला ली। लेकिन जब खोलकर देखा, तो कोई नहीं था।

दुकान और बेसमेंट की तलाश शुरू की, तो चोर बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगा। यह आवाज बेसमेंट के गड्ढे से आ रही थी। उसे निकालने में दो घंटे लगे। चोर से बाहर निकलकर सबसे पहले पुलिस को शुक्रिया कहा। उसे पकड़कर जुवेनाइल होम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed