फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thief calls in police control room to get his share

यूपी के गजब चोर, कंट्रोल रूम फोन करके मांगा हिस्सा

Fri, 26 Dec 2014 12:04 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
thief calls in police control room to get his share

यूपी में चोरों के ऐसे अजीबोगरीब कारनामे सामने आए हैं कि पुलिस भी हैरान है। कहीं पर हिस्सा न मिलने पर चोर ने साथियों को पकड़वा दिया तो कहीं खुद को बचाने के लिए चोरों ने साथी को गोली मार दी।

विज्ञापन


पहला मामला आगरा का है। जहां एक चोर ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके कहा- "हैलो! राजीव सिनेमा से हमीद बोल रहा हूं। मेरे साथ धोखा हुआ है।

मलपुरा क्षेत्र में रहने वाले मेरे साथी तीन भाइयों ने पिछले दिनों मथुरा में ट्रेन से 12.5 किलोग्राम चांदी, सोने के 20 बिस्किट और 15 लाख रुपये चोरी किए थे। तीनों ने सारा माल रख लिया। मुझे 50 हजार ही दिए। अब उन्हें पकड़कर माल बरामद किया जा सकता है।"

विज्ञापन

सूचना देने वाला बदल रहा है लोकेशन

thief calls in police control room to get his share

गुरुवार सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने फोन करके यही बताया। शाहगंज थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कोई नहीं मिला। फोन मिलाया तो उक्त व्यक्ति ने कोई जवाब नहीं दिया।

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। एएसपी लोहामंडी ने दो टीमों को लगाया। एक टीम मलपुरा पहुंची। सर्विलांस सेल सूचना करने वाले के बारे में पता करने लगी। तीन घंटे की कवायद के बाद पुलिस को गांव में बताए गए नाम के तीनों भाई मिल गए। उन्हें पकड़कर थाने ले आई।

पूछताछ में तीन भाइयों ने बताया कि वह बिजली मैकेनिक हैं। वह नहीं जानते कि हमीद कौन है। इंस्पेक्टर शाहगंज ने बताया कि सूचना फर्जी प्रतीत हो रही है। सूचना देने वाला लोकेशन बदल रहा है।

कुशीनगर: लुटेरों ने साथी को गोली मारी

thief calls in police control room to get his share

कुशीनगर के कप्तानगंज और रामकोला इलाके में चोरी के दौरान जाग हो जाने पर बदमाश लुटेरों जैसे तेवर में आ गए। अपने बचाव में न सिर्फ फायरिंग की बल्कि एक घटना में साथी को घिरता देख गोली मारकर जान ले ली।

कप्तानगंज में बुधवार रात सुभाष चौक की नजदीकी दुकानों में ताले तोड़कर चोरी की गई। अनु खेतान के मेडिकल स्टोर और केदार सिंह की जूते की दुकान के बाद बदमाशों की सक्रियता पर एकाएक कुत्ते भौंकने लगे तो आसपास के लोग जाग गए।

इसका अहसास होते ही बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। आसपास के लोगों ने बताया कि भागते समय एक बदमाश गिर गया और फौरन उठकर भागने की उसकी कोशिश सफल नहीं हुई। साथी के चक्कर में खुद घिरने के डर से बदमाशों ने उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

बेसुध हालत में मिला युवक

thief calls in police control room to get his share

दूसरी ओर रामकोला थानाक्षेत्र के टेकुआटार बाजार में भी सराफा व्यवसायी प्रमोद गुप्ता और पिंटू वर्मा की दुकानों में चोरी की घटना हुई। घर से सटी दुकान होने के कारण पिंटू वर्मा जाग गए और शोर मचाया।

पास में ही मौजूद हीरा मद्धेशिया और सूरज मद्धेशिया ने बदमाशों से मुकाबले की कोशिश की तो फायरिंग शुरू कर दी और मय तिजोरियों के भाग निकले। बाद में एक एक तिजोरी गन्ने के खेत में मिली, जबकि पास में ही बेसुध हालत में एक युवक था।

पुलिस पूछताछ में उसने खुद को शाहजहांपुर जिले का धर्मवीर बताया है। पुलिस के मुताबिक उससे बदमाशों के विषय में जानकारियां मिली हैं। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा। धर्मवीर के नाम-पते की तसदीक कराई जा रही है।

इस बीच तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के लाला गुरवलिया स्थित पूर्वांचल बैंक में सेंध लगाकर तिजोरी निकालने की कोशिश भी हुई। अलार्म सिस्टम क्षतिग्रस्त कर की गई इस कोशिश में बदमाश तिजोरी ले जाने में सफल नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed