{"_id":"f003f9c9ad2a29c6783026fce09aa0eb","slug":"thief-arrested-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा चोर जो डिमांड पर चुराता था लक्जरी कार","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ऐसा चोर जो डिमांड पर चुराता था लक्जरी कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:13 PM IST
विज्ञापन
आगरा और अलीगढ़ के रिसीवरों के लिए दिल्ली से ऑन डिमांड कारें चुराने वाले बदमाश पप्पू पहलवान को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त एन ज्ञान संबंदन ने बताया कि पप्पू को सत्यवती फ्लाईओवर के पास चोरी की कार के साथ पकड़ा। उसने पुलिस को बताया कि आगरा और अलीगढ़ में बैठे रिसीवर उसे कार मॉडल बता देते थे।
उसी आधार पर वह कार चोरी कर उन्हें पहुंचा देता था, बदले में उसे अच्छी रकम मिल जाती थी। निशानदेही पर पुलिस ने वेगनआर, होंडा सिटी और सेंट्रो कार बरामद की हैं, जिन्हें बेगमपुर, जनकपुरी और राजेंद्र नगर से चुराया गया था।
विज्ञापन