फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Theif posed Cabby raped and murdered

टैक्सी वाला बन किया रेप, फिर कत्ल

Tue, 04 Mar 2014 01:25 PM IST
Updated Tue, 04 Mar 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Theif posed Cabby raped and murdered
वह आया था चोरी करने, लेकिन नीयत फिर गई। वो भी उसी युवती पर, जिसने उस पर भरोसा किया। लेकिन चोर इस कदर वहशी बन गया कि पहले उस युवती से रेप किया और उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोषी चंद्रभान सनप को नासिक से पकड़ा और उसका फरार साथी नंदकुमार शाहु झारखंड से धरा गया। घटना मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस की है। 5 जनवरी को सनप चोरी के इरादे से टर्मिनस आया था, जहां उसने तमिलनाडु से क्रिसमस की छुट्टियां मनाकर लौट रही एस्थर अनुया को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन


उसने टैक्सी ड्राइवर बनकर उसे घर तक छोड़ने का वादा किया। फिर पार्किंग में जाकर पीड़िता से कहा कि वह अपनी टैक्सी भूल गया है, इसीलिए वह उसे अपनी बाइक से घर छोड़ देगा। सनप ने उसे अपनी बाइक का नंबर और मोबाइल नंबर देकर उसे विश्वास में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मैडम, पेट्रोल खत्म हो गया है'

Theif posed Cabby raped and murdered

जब वो कांजुरमार्ग के मैंग्रोव जंगल के करीब पहुंचा, तो सुनसान रास्ते पर बाइक खड़ी कर उसने पेट्रोल खत्म होने का बहाना किया और अनुया के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।

एतराज जताने पर सनप ने उसे जमीन पर पटक दिया। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके ही दुपट्टे से उसका गला घोंटकर उसे मार दिया। हालांकि, मुख्य दोषी सनप ने पुलिस को बताया कि उसने सिर्फ एस्‍थर के साथ रेप करने की कोशिश की, लेकिन उसके साथी शाहु ने इसका खंडन किया और कहा कि सनप ने उसे बताया था कि उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे मार दिया है।

पुलिस ने चंद्रभान पर कत्ल व सबूत मिटाने के आरोप में दंड स‌ंहिता की धारा 302 और 201 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। रेप से संबंधित मामला मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दर्ज किया जाएगा।

पुलिस को करनी पड़ी लंबी मशक्कत

Theif posed Cabby raped and murdered

पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ने बताया कि सनप और शाहु, दोनों पर बैग-स्नैचिंग जैसे कई चोरी के मामले दर्ज हैं। अनुया के कत्ल के बाद मिले सूबूतों के आधार पर शक की सुई सबसे पहले सनप और उसके दोस्त शाहु पर गई, जो कत्ल के बाद से ही गायब थे।

पुलिस ने चंद्रभान तक पहुंचने से पहले कांजुरमार्ग पर लगे 33 से भी ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। एक लाख से भी ज्यादा कॉल डिटेल्स खंगाली और लगभग 2500 से भी ज्यादा टैक्सी व रिक्‍शा ड्राइवरों और संभावित लोगों से पूछताछ की। कत्ल करने के बाद सनप वल्द चोक्या पीड़िता का लैपटॉप, बैग व अन्य कीमती सामान लेकर कांजुरमार्ग की साईं सोसायटी के अपने घर पहुंचा। जहां उसे याद आया कि वो अनुया का मोबाइल लेना भूल गया है।

इसके लिए उसने अपने दोस्त शाहु को फोन लाने के लिए कहा और उसके बाद से दोनों फरार हो गए। जांच शुरू होने के बाद दोनों ने अपना हुलिया बदल दिया और सनप नाशिक तो शाहु झारखंड भाग गया। अनुया के पिता ने कहा कि, हमारे नुकसान की भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन हमें खुशी है कि दोषियों को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed