छोटे पर्दे की अभिनेत्री के घर चोरी, नौकरानी पर शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे की अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उनके घर के नकदी और जेवरात चोरी हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभिनेत्री को अपनी नौकारानी पर शक है। जानकारी के मुताबिक इस चोरी में अभिनेत्री को 71 लाख रुपए का चूना लगा है।
अभिनेत्री ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज एफआईआर में कहा है कि पुलिस उनकी नौकरानी को गिरफ्तार करे क्योंकि चोरी की घटना के बाद से ही वो फरार है। अभिनेत्री वर्सोवा के उपनगर के विनाका अपार्टमेंट में रहती थी और उन्होंने हाल ही में नौकरानी को काम पर रखा था। हालांकि उन्होंने उसकी पूरी जानकारी नहीं ली थी।
लाखों के आभूषण और नकदी ले गई नौकारनी
पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नौकरानी अभिनेत्री के घर गई थी। वह वहां साफ सफाई करने गई थी लेकिन वो अपनी मालकिन के महंगे आभूषणों पर हाथ साफ कर गई।
थाने में दर्ज शिकायत में लिखा है कि नौकारनी घर से करीब 65:10 लाख रुपए के आभूषण और करीब 6 लाख रुपए की नकदी ले गई है। वर्सोवा पुलिस थाना इंचार्ज ने बताया, "हमने अपनी टीम को सूचना दे दी है। हमें उम्मीद है हम चोर को जल्द पकड़ लेंगे।"