दूल्हा बनने से पहले क्यों लगाया मौत को गले?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की तैयारियों को लेकर अपने पिता और भाई से बातचीत करते हुए दूल्हा बनने जा रहे युवक को जाने क्या सूझा, दुकान की दूसरी मंजिल पर जाकर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली।
इससे युवक की मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे उसके परिवार में शादी को लेकर छाई खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना हरियाणा के डबवाली की है। यहां के वार्ड-9 निवासी राजकुमार मोंगा वैद्य रामदयाल चौक के निकट मोंगा जनरल स्टोर चलाते हैं।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे वे अपने दोनों बेटों गौरव और सन्नी के साथ दुकान पर बैठकर सन्नी की शादी की शॉपिंग के बारे में बात कर रहे थे।
पेट्रोल छिड़ककर लगा ली आग
इसी दौरान सन्नी अचानक उठकर दुकान की दूसरी मंजिल पर चला गया।
करीब 20-25 मिनट बाद जब वह नीचे नहीं आया तो राजकुमार मोंगा ने सन्नी के मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन उसका कॉल नहीं लगा।
भाई को देखने के लिए गौरव दूसरी मंजिल पर गया। गेट अंदर से बंद होने पर उसने जैसे ही गेट तोड़ा, अपने भाई को जलता देख शोर मचाया और पिता को जानकारी दी।
इसके बाद जब तक दोनों सन्नी को संभालते, वो दम तोड़ चुका था।
आत्मदाह के कारणों का पता नहीं
सूचना पाकर शहर थाना पुलिस के कार्यकारी प्रभारी एसआई सूबे सिंह यादव, गोल बाजार पुलिस चौकी प्रभारी एसआई कृष्ण ठाकुर, एएसआई भरत सिंह मौके पर पहुंचे।
राजकुमार मोंगा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही उसके बेटे सन्नी का रिश्ता सिरसा की एक युवती से तय हुआ था। शादी 24 अप्रैल को थी।
उसके बेटे ने किन कारणों से आत्मदाह किया, नहीं जानते हैं।
पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दफा 174 सीआरपीसी के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए डबवाली के सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।