फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The woman was alive not dead

हैरतअंगेजः जिंदा लौट आई वह लड़की

Thu, 26 Jun 2014 12:02 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो /अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 26 Jun 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
The woman was alive not dead

जिस महिला को मृत मान लिया गया था और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी।

विज्ञापन


परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर मुकदमा भी कराया गया था, वह बुधवार को अचानक जिंदा लौट आई।

जिसे देखकर परिजन हतप्रभ रह गए। पुलिस भी गांव पहुंच गई और महिला के बयान दर्ज किए।

दरअसल, यूपी के रामपुर कोतवाली क्षेत्र के दुगनपुर गांव के सामने सोमवार को हाईवे किनारे एक महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में मिला था।

शिनाख्त में मां भी खा गईं थीं धोखा

The woman was alive not dead

मंगलवार को शव की शिनाख्त थाना भोट के खैरुल्लापुर निवासी नत्थू सिंह लोधी की बेटी गोमती के रूप में की गई थी।
 
परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए गंज थाना क्षेत्र के बमनपुरी निवासी दामाद मनोहर लाल, राधेश्याम, भूरा और रामेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इधर, बुधवार को शव के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी कि अचानक गोमती जिंदा लौट आई। जिसे देखकर सभी हतप्रभ रह गए। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गोमती के बयान दर्ज किए गए हैं और हत्या के मामले में आरोपी लोगों के नाम निरस्त किए जाएंगे। मुकदमा भी स्पंज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा सवाल, फिर किसका है शव

The woman was alive not dead

हाईवे किनारे मिले महिला के शव की शिनाख्त पर पेंच फंस गया है। जिस महिला के शव की शिनाख्त गोमती के रूप में हुई। वह 24 घंटे के अंदर ही मिल गई।

अब सवाल यह उठता है कि शव आखिरकार किस महिला का है? शिनाख्त के लिए पुलिस को अभी कोई क्लू नहीं मिल पाया है। पुलिस ने अब शव का डीएनए टेस्ट कराया है।

हाईवे किनारे मिले महिला के शव की शिनाख्त करने में गोमती की मां भी धोखा खा गईं थीं। जिस गोमती के लिए उसकी मां फूट-फूटकर कोतवाली में रो रही थी। बुधवार को उसे जीवित देख उसकी बांछें खिल गईं। वह अपनी बेटी के साथ बैठी हुई थी।

विज्ञापन

पति से झगड़े पर गई थी घर छोड़कर

The woman was alive not dead

बकौल गोमती, सोमवार को पति से झगड़ा हुआ था। पति के ताने मिलने पर वह अपनी ससुराल से चली गई थी।

उसकी कहानी पर यकीन करें तो वह किच्छा पहुंच गई थी। जहां पर एक महिला ने सहारे के नाम पर एक हजार उड़ा दिए और बेहोशी की हालत में छोड़कर चली गई।

वह बुधवार को जब होश में आई तब उसने किसी से अपने भाई के मोबाइल पर बात की। इसके बाद वह बिलासपुर चली आई और उसका भाई उसको यहां से आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed