‘पति ब्लू फिल्म दिखाता,दोस्तों को उकसाता’
कानपुर के एक हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि वह मुझसे दूसरों से शारीरिक सम्बंध बनने को कहता है, मना करने पर वह उसे मारता है। पीड़िता ने इसकी महिला थाने में रिपोर्ट लिखवाई है।
पत्नी ने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने, ब्लू फिल्म दिखाने, दोस्तों को जबरदस्ती करने के लिए उकसाने, न्यूड फिल्म बनाकर उसे इंटरनेट पर डाल देने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना में दहेज उत्पीड़न और इन आरोपों के तहत पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के विरोध में कारोबारी के समर्थकों ने थाने में हंगामा भी किया। जबकि पुलिस पीड़िता के घरवालों को लेकर एक होटल में पहुंच गई और पति के घरवालों से समझौते का दबाव बनाने लगी। बाद में हंगामा होने पर पुलिस आरोपी को लेकर थाने आई।
हाईप्रोफाइल परिवार की बहू ने लगाए सनसनीखेज आरोप
शहर के एक पॉश एरिया निवासी लोहा कारोबारी शमशेर सारंगी (नाम काल्पनिक) का पनकी में लोहा कारोबार है। बेटा जितेश (नाम काल्पनिक) भी कारोबार में हाथ बंटाता है। जितेश की शादी 2013 में हुई थी। लड़की भी लोहा कारोबारी की बेटी है और एक पॉश एरिया में मायका है।
पत्नी का आरोप है कि शादी के बाद से ही उससे 60 लाख रुपये दहेज में लाने की मांग की जा रही है। बिना दहेज दिए संबंध न बनाने की बात कही गई। बाद में हनीमून पर सिंगापुर ले जाकर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की गई।
विरोध पर मारापीटा गया। घर लौटने पर ससुर की नीयत भी गंदी हो गई। इसी तरह के कई आरोप पूरे परिवार पर लगाए गए हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि ससुराल वालों ने मारपीट कर भगा दिया है।
हनीमून पर अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश
महिला थाने में इसी आधार पर ससुर, सास, ननद के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। बुधवार को जितेश को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, जितेश के पिता का आरोप है कि मेरा बेटा निर्दोष है। बहू को स्किन डिजीज छिपाकर शादी की गई।
फिर भी वे लोग बहू को स्वीकार कर रहे हैं लेकिन वह मायके में ही किसी करीबी की वजह से ससुराल में रहना नहीं चाहती। लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मामला पूरी तरह व्यापारिक लेनदेन का है। लड़की वालों ने साढ़े 29 लाख रुपये मुझसे लोन लिया था।
अभी साढ़े 24 लाख बकाया है। उसे हड़पने के लिए यह नाटक किया जा रहा है। कारोबारी का कहना है इस प्रकरण की जांच डीआईजी के आदेश पर कोहना एसओ को सौंपी गई थी पर जल्दबाजी कर महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज करा ली गई। इधर, महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आरोपों के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है।